• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

क्या प्राइवेट अस्पताल के डॉक्टर ईमानदारी से काम करते हैं?

Do doctors in private hospitals work honestly? - Jaipur News in Hindi

मैंने 20 साल प्राइवेट अस्पताल में काम किया और 10 साल से सरकारी अस्पताल में कार्यरत हूँ। इस अनुभव के आधार पर ये कह सकता हूँ कि चिकित्सा सेवा में डॉक्टर की ईमानदारी को मापने का तरीका ज्यादातर दुराग्रहों से भरा रहा है। अधिकतर लोगों की नजर में ईमानदार डॉक्टर वो है जो कम से कम फीस ले, आप दिन रात किसी भी समय फोन कर दें तो उसका तुरंत जवाब दे, अगर हमने एक बार दिखाया है तो हमें फोन पर ही अगली बार से सारा इलाज बता दे और सस्ती दवाई भी लिखे और हो सके तो सैंपल की दवाई भी दे दे एवं मार्केट से परचेज करने हेतु किसी भी कम्पनी की दवाई ना लिखे। सबने एक सदाशय ठप्पा लगा रखा है कि डॉक्टर को सेवा करनी चाहिए। फिर डॉक्टर का घर कैसे चलेगा ये कोई नहीं बताता। जिन कामों के लिए दूसरे प्रोफेशनल्स को इज्जत की नजर से देखा जाता है उन्हीं कामों के लिए डाक्टर को चोर बोल देते हैं। जैसे कि ज्यादा तनख्वाह लेने पर बाकी लोग टैलेंटेड हैं किन्तु डाक्टर बेइमान है।
इसी तरह किसी कम्पनी के साथ टाई-अप करके उस कम्पनी की सेल्स मे मदद करना और कमीशन लेने पर बाकी लोग विजनरी, अच्छे बिजनेसमैन होते हैं किन्तु डाॅक्टर चोर बताये जाते हैं। भारत सरकार के नियमों के अनुसार चिकित्सालय एवं चिकित्सक दोनों ही व्यवसाय की सीमा में आते हैं जिस दर से बिजली का बिल किसी फैक्ट्री को देना होता है उसी दर से एक अस्पताल को भी देना होता है। जिस तरह से किसी भी कम्पनी के विरूद्ध उपभोक्ता न्यायालय में वाद दायर किया जा सकता है उसी तरह अस्पताल के खिलाफ भी किया जा सकता है।
ईमानदारी का पैमाना डॉक्टर की फीस, या उसके द्वारा कराई गई जाँचों की कीमत नहीं होनी चाहिए, इलाज के समय आपको आपकी पीड़ा के विषय में सही और पारदर्शी तरीके से जानकारी दी गई या नहीं, इलाज के समय या कोई जाँच करवाते समय आपको उस इलाज/जाँच के विषय में जानकारी दी गई या नहीं इन बातों से डॉक्टर को परखिए तो आपको पता लगेगा कि ईमानदारी से कार्य करने वाले डाक्टर समाज में आज भी बहुत हैं। इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि कोई डॉक्टर सरकारी में है या प्राइवेट अस्पताल में है।
ये डॉक्टर का स्वविवेक होता है कि वो कैसे काम करता है क्योंकि मैंने सरकारी अस्पताल में भी मरीज से पैसे लेकर ऑपरेशन की तारीख पहले देते हुए देखा है और प्राइवेट प्रैक्टिस में गरीब मरीजों की पूरी फीस छोड़ने के साथ साथ सैंपल की फ्री दवाई भी कई डॉक्टर को देते देखा है। चिकित्सकीय पेशा सदैव ही मानवीय करुणा से जुड़ा हुआ प्रोफेशन रहा है और रोगी के प्रति मानवीय सेवा भावना व्यवहार पूर्वक रुग्ण की पीड़ा को दूर करना ही चिकित्सक को यश कीर्ति प्रदान करके श्रेष्ठ डॉक्टर का दर्जा दिलाता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Do doctors in private hospitals work honestly?
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: private hospital, 20 years, government hospital, medical service, doctors honesty, measurement methods, prejudices, experience, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved