• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा ने किया सीडीटीआई जयपुर का निरीक्षण

Director General Rajeev Kumar Sharma inspected CDTI Jaipur - Jaipur News in Hindi

-संपर्क सभा आयोजित कर कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण के दिए निर्देश जयपुर। भारत सरकार में केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्‍यूरो के नव नियुक्‍त महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा ने गुरुवार को केन्‍द्रीय गुप्‍तचर प्रशिक्षण संस्‍थान, जयपुर का दौरा कर सीडीटीआई, जयपुर में व्‍याख्‍यान के लिए आने वाली प्रमुख गेस्‍ट फैकल्‍टी को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्‍मानित किया।
केंद्रीय गुप्त प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक डॉ अमनदीप सिंह कपूर ने बताया कि प्रारंभ में इस संस्‍थान में आगमन पर सर्वप्रथम महानिदेशक को डबल गार्ड द्वारा सलामी दी गई। इसके उपरांत उन्होंने सीडीटीआई जयपुर कैंपस का भ्रमण किया।

अंत में महानिदेशक द्वारा सीडीटीआई जयपुर के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ एक संपर्क सभा आयोजित की गई, जिसमें सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को एकजुट होकर कार्य करने का सुझाव देते हुए उनकी समस्‍याओं के बारे में भी पूछा तथा उनके निराकरण के निर्देश दिए गए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Director General Rajeev Kumar Sharma inspected CDTI Jaipur
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, government of india, union home ministry, director general rajiv kumar sharma, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved