• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

उप चुनाव में कांग्रेस तीनों सीट भारी मतों से जीतेंगी-पायलट

Congress will win all three seats with huge votes in the byelection - Pilot - Jaipur News in Hindi

जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा कि गत् दिनों चुनावों के दौरान तीनों उप चुनाव क्षेत्रों में जिस स्तर पर जनता का सहयोग, समर्थन व प्रेम कांग्रेस के प्रति देखने को मिला उससे स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ तीनों उप चुनाव क्षेत्रों में सफलता प्राप्त करेगी। उन्होंने कहा कि सत्ताधारी पार्टी भाजपा की मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री व अन्य नेताओं ने चुनाव प्रचार के दौरान जिस तरह सत्ता का दुरूपयोग किया और समाज को बांटने की नीति पर काम किया उससे साफ पता चलता है कि भाजपा को शुरू से ही एहसास हो गया था कि चुनावों में भाजपा का प्रदर्शन निराशाजनक रहेगा। उन्होंने कहा कि निगमों, बोर्डों व कॉरपोरेशन के अध्यक्षों तक ने भाजपा के लिए प्रचार करने में दिन-रात एक कर दिया और सरकार के जिम्मेदार पदों पर बैठे नेता खुलेआम आचार संहिता का उल्लंघन करते रहे। उन्होंने कहा कि यहॉं तक कि यूडीएच मंत्री ने तो आचार संहिता की घोषणा के बाद प्रेसवार्ता आयोजित कर सस्ती दरों पर पट्टे देने तक की घोषणा कर दी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने चुनावों में मतदाताओं विशेषकर युवाओं को प्रभावित करने के लिए मुख्य सचिव द्वारा नौकरियों के संदर्भ में घोषणा तक करवाई। खनन् क्षेत्र में छूट देने की घोषणा भी चुनावों के दौरान की गई। उन्होंने कहा कि भाजपा ने प्रशासनिक मशीनरी का दुरूपयोग जिस स्तर पर किया उससे स्पष्ट हो गया है कि सरकार के पास उपलब्धि नहीं होने से सरकार सम्भावित हार से बौखलाकर ऐसे हथकण्डे अपना रही थी।
पायलट ने कहा कि मुख्यमंत्री की विश्वसनीयता खत्म हो चुकी है और भाजपा सरकार पर से जनता का विश्वास उठ चुका है, इसलिए चुनाव प्रचार के दौरान मतदाताओं को भ्रमित करने के लिए प्रधानमंत्री तक को रिफाईनरी रि-लॉन्चिंग कार्यक्रम में आमंत्रित कर लिया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के सभी प्रयास विफल रहेंगे और जनता के बीच में सदैव मौजूद रहने वाली कांग्रेस पार्टी को सम्पूर्ण समर्थन देकर जनता तीनों उप चुनाव जितायेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Congress will win all three seats with huge votes in the byelection - Pilot
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajasthan news, jaipur news, congress will win all three seats with huge votes in the byelection - pilot, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved