• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ठंड के कारण धूप बेअसर, मौसम साफ होने पर बढ़ेगी सर्दी

Cold weather will increase in Rajasthan - Jaipur News in Hindi

जयपुर। शहर में बुधवार को भी भोर होने से पहले बादल छाए रहे। दस बजे बाद मौसम साफ हुआ। हालांकि धूप में भी सर्द हवाएं ठिठुराती रहीं। बादल छाने से सर्दी फिर लौट आई है। सर्दी बढ़ने से अब धूप फिर सुहानी लगने लगी है। मौसम में यह बदलाव जम्मू-कश्मीर में असर दिखा रहे पश्चिमी विक्षोभ और गुजरात व उससे सटे राजस्थान में चक्रवाती हवाओं का परिसंचरण क्षेत्र बनने के कारण हुआ है। गुजरात से पूर्वी राजस्थान तक इन्हीं चक्रवाती हवाओं से एक ट्रफ बनी हुई है, जिससे हवाओं की रफ्तार तेज है और बादल छाए हुए हैं। इससे दिन में धूप में कमी के कारण तापमान में गिरावट हुई है आैर तापमान 23.5 डिग्री पर रिकार्ड किया गया, जबकि रात में पारे में 3.5 डिग्री का उछाल आया है, जिससे न्यूनतम तापमान 14 डिग्री दर्ज किया गया है। दक्षिणी राजस्थान तक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना होने से पूर्वी राजस्थान बादलों से ढंक गया है। मौसम वैज्ञानिकों ने आगामी दो तीन दिनों में ऐसा ही मौसम बने रहने के संकेत दिए हैं। तेज हवाओं के चलने के साथ ही आकाश में बादल छाए रहेंगे।
पिछले दो दिन से जारी बादल छाए रहने का सिलसिला अगले दो दिन और रहेगा। इसका असर सबसे ज्यादा तापमान पर पड़ा है, जिसमें दिन में कमी और रात में बढ़ोतरी हो गई है।
देखें तापमान..
जयपुर का तापमान 0.6 और अजमेर में 2.2 डिग्री गिर गया, वहीं रात का तापमान जयपुर में 3.5, चूरू में 5.5 और उदयपुर में 4.4 डिग्री उछल गया। अगले 48 घंटों में बादल छाए रहेंगे। उसके बाद मौसम साफ होने पर सर्दी में इजाफा होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Cold weather will increase in Rajasthan
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: cold weather, cold increase in rajasthan, temperature dropped down, cyclonic winds to southern rajasthan, western disturbances, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved