• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

31 जुलाई को ग्रासरूट मीडिया फाउंडेशन द्वारा 'पुस्तक चर्चा' कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा

Book discussion program to be organized by Grassroots Media Foundation on 31st July - Jaipur News in Hindi

जयपुर। ग्रासरूट मीडिया फाउंडेशन द्वारा सोमवार, 31 जुलाई को 'पुस्तक चर्चा' कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम होटल ग्रैंड उनियारा, जवाहर लाल नेहरु मार्ग, जयपुर में सुबह 11:30 बजे आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद (लोकसभा-राज्यसभा) अविनाश राय खन्ना उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सांसद (राज्यसभा) ओंकार सिंह लखावत करेगें और कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में गोपाल शर्मा मौजूद रहेंगे। इस कार्यक्रम में पूर्व सांसद (लोकसभा-राज्यसभा) अविनाश राय खन्ना की पुस्तक 'समाज चिंतन' पर चर्चा व विमर्श किया जाएगा। प्रसिद्ध समाजधर्मी अविनाश राय खन्ना विलक्षण व्यक्तित्व हैं। सक्रिय राजनीति में; सांसद रहते हुए भी वे सामाजिक विषयों पर लिखते रहे और इन मुद्दों को संसद में भी उठाते रहे। इस पुस्तक में पाँच प्रतिशत लेख भी राजनीति पर आधारित नहीं हैं। समाज-चिंतन उनके सभी लेखों का मूल है। पुस्तक में उनके लेखों को विषयानुसार नौ अध्यायों में बाँटा गया है। समाज की बुराइयों को दूर करने के साथ-साथ रोजमर्रा की समस्याओं का समाधान कैसे समाज मिलकर निकाल सकता है; जैसे—अनाथ बच्चों के प्रति समाज की क्या जिम्मेदारी होनी चाहिए; गुमशुदा बच्चों और उनके अपराधीकरण को कैसे रोका जाए आदि पर उन्होंने व्यावहारिक चर्चा की है। उन्होंने समाज से जुड़े ऐसे विषयों को चुना है; जिनका राजनीति और सरकारों से कोई संबंध नहीं होता; जैसे—टूटते परिवारों को टूटने से कैसे बचाया जा सकता है। इसका कारण वे संस्कारों की विखुमता को मानते हैं। अपने लेखन में उन्होंने इसकी भी चिंता की है कि बच्चों को कैसे संस्कारवान बनाया जाए। वे मूलतः पंजाब से हैं; जहाँ हाल ही के दो दशकों में पंजाब के युवाओं में नशे की आदत बढ़ी है; ‘उड़ता पंजाब’ फिल्म ने इस समस्या को राष्ट्र के सामने रखा था। ‘नशे की आदत से कैसे छुटकारा प्राप्त किया जाए’ लेख में इसका भी समाधान प्रस्तुत किया गया है। शिक्षा और स्वास्थ्य लेखक के प्रिय विषय जान पड़ते हैं। शिक्षा के साथ सैन्य प्रशिक्षण को वे राष्ट्र-निर्माण के लिए महत्त्वपूर्ण मानते हैं। कुल मिलाकर समाज-चिंतन का एक गुलदस्ता आपके हाथ में है। उम्मीद है; यह पुस्तक सभी के लिए प्रेरणादायी साबित होगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Book discussion program to be organized by Grassroots Media Foundation on 31st July
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, grassroots media foundation, book discussion program, hotel grand uniara, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved