• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
2 of 3

प्रति वर्ष श्रेष्ठ विश्वविद्यालय को पुरस्कृत किया जायेगा - राज्यपाल

राज्यपाल मिश्र ने कहा है कि राजभवन द्वारा लिए गए निर्णयों पर निरन्तर अनुश्रवण व समीक्षा की जायेगी। राज्यपाल ने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी के इस युग में सामाजिक परिवेश के बदलते परिप्रेक्ष्य के लिए कार्य करने होगें। राष्ट्र के सर्वागीण विकास में विश्वविद्यालयों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय देश की युवा शक्ति की पौधशाला हैं। इस शक्ति का समुचित उपयोग आवश्यक है। मिश्र का मानना था कि विश्वविद्यालयों को युवा वर्ग का शिक्षण-प्रशिक्षण के माध्यम से परिवर्तन करना होगा। राज्यपाल ने कहा कि विष्वविद्यालय अपने नवाचारों को साझा करें। इससे बडा परिवर्तन आयेगा। कौषल विकास को स्थानीय उद्योगों से जोड़े। शिक्षा को सामाजिक सरोकारों से और विद्यार्थियों को व्यक्तित्व विकास से जोडे़गे तो विश्वविद्यालय समाज में बडा परिवर्तन ला सकेंगे। अगली बैठक फरवरी, 2020 में
कुलपति समन्वय समिति की अगली बैठक फरवरी, 2020 में होगी। राज्यपाल कलराज मिश्र ने सोमवाार को बैठक में अगली बैठक की तिथि तय कर दी।बैठक में वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव निरंजन आर्य ने विष्वविद्यालयों की वित्तीय समस्याओं के निस्तारण के बारे में विस्तार से जानकारी दी। आर्य ने राज्यपाल मिश्र को विश्वास दिलाया कि सभी राज्य विश्वविद्यालयों की वित्तीय समस्याओं का शीघ्र ही निस्तारण कर दिया जायेगा।

यह भी पढ़े

Web Title-Best University will be awarded every year
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: governor, chancellor kalraj mishra, rajasthan governor, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi, best university will be awarded every year
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved