• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अशोक गहलोत झूठी जादूगरी का झांसा देने में माहिर है - राजेंद्र राठौड़

Ashok Gehlot is adept at giving false witchcraft - Rajendra Rathore - Jaipur News in Hindi

जयपुर । भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय पर नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा अशोक गहलोत झूठों के मसीहा बनकर उभरे हैं, 2018 के विधानसभा चुनाव में बड़े बड़े झूठे वादे कर राजस्थान की भोली भाली जनता को मूर्ख बनाने का कार्य किया है इनके दिल्ली वाले नेता भी राजस्थान में आकर बड़ी-बड़ी बातें कर राजस्थान की जनता को झूठ के चक्कर में फंसा वापस दिल्ली चले गए। राठौड़ने कहा कि 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के नेताओं ने कहा 1 से 10 तक की गिनती गिनोगे तब तक किसानों का कर्जा माफ हो जाएगा लेकिन एक से 10 नहीं बल्कि लगभग 5 वर्ष पूर्ण होने को आए हैं आज तक किसानों का कर्जा माफ नहीं हुआ किसान आत्महत्या करने को मजबूर है बल्कि कई किसानों ने कर्जे में डूब कांग्रेस सरकार को कोसते हुए आत्महत्या भी कर ली। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि आज अशोक गहलोत कह रहे हैं हम स्मार्टफोन बाटेंगे लेकिन यही बात अशोक गहलोत ने राजस्थान की विधानसभा में भी 2022 में कही थी और उसी के निमित्त ढाई हजार करोड़ का बजट का प्रावधान भी किया लेकिन एक स्मार्टफोन कम से कम 10000 से 15000 का भी माने तो लगभग 20,000 करोड रुपए का बजट बनता है, इसी से मालूम चलता है कि राजस्थान झूठ में माहिर प्रदेश के मुख्यमंत्री जनता को किस तरीके से मूर्ख बनाने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आप ध्यान से सुन लो राजस्थान की जनता अब निश्चित ही समझ चुकी है और आपके बड़े बड़े झूठे वादों को भी जान चुकी है लेकिन अब यह जनता आप के झूठे विश्वास में नहीं आने वाली इसकी कई जगह बानगी भी कांग्रेस सरकार को देखने को मिल गई है।
2023 में निश्चित रूप से भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत के साथ विजय मिलेगी और राजस्थान से कांग्रेस का हमेशा हमेशा के लिए सूपड़ा साफ हो जाएगा।
राजेंद्र राठौड़ ने कहा गहलोत सरकार ने 25 लाख का हेल्थ कवरेज दिया जिसमें केंद्र सरकार का सहयोग भी है इस कवरेज में 60 प्रतिशत हिस्सेदारी भारत सरकार देती है लेकिन यह बात खुलकर कांग्रेस सरकार जनता को नहीं बताती।
राजस्थान में राज्य सरकार की कई योजनाएं जो कांग्रेस सरकार ने चला रखी है उसमें केंद्र सरकार का भी सहयोग रहता है लेकिन यह क्यों नहीं बताते जनता को लेकिन यह जनता पढ़ी लिखी है सब समझती है आजकल इंटरनेट का जमाना है सब चीजें पारदर्शिता के साथ उपलब्ध है।
अब तो गहलोत जी को इनके ही नेता जब सच बोलते हैं तो वह भी अच्छी नहीं लगती राजेंद्र गुड्डा ने जब कांग्रेस और अशोक गहलोत की सच्चाई बताई तो गहलोत जी ने मंत्री गुडा को बर्खास्त कर दिया इससे सिद्ध होता है कि आपकी तानाशाही इस चरम तक पहुंच चुकी है तो आप आम जनता के लिए मन में क्या विचार रखते होंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Ashok Gehlot is adept at giving false witchcraft - Rajendra Rathore
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ashok gehlot, rajendra rathore, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved