• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी में आयोजित की जायेगी एल्युमनी मीट

Alumni Meets will be organized at IIHMR University - Jaipur News in Hindi

जयपुर। आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी द्वारा शनिवार, 24 फरवरी को एल्युमनी मीट की मेजबानी की जायेगी। इस एल्युमनी मीट के सफल आयोजन की रूपरेखा एवं योजना बना ली गई है। यूनिवर्सिटी के प्रो-प्रेसीडेंट, डाॅ. पी. आर सोढानी ने बताया कि मीट में शामिल होने के लिए अब तक यूनिवर्सिटी के 100 से अधिक एल्युमनीज द्वारा भागीदारी की पुष्टि की जा चुकी है। एल्युमनीज व यूनिवर्सिटी के वर्तमान स्टूडेंट्स के मध्य परस्पर लाभप्रद इंटरेक्षन को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से यह एल्युमनी मीट आयोजित की जा रही है। डाॅ. सोढानी ने आगे बताया कि इस दौरान यूनिवर्सिटी के प्रतिष्ठित एल्युमनीज व वर्तमान स्टूडेंट्स के बीच आपसी वार्तालाप किया जाएगा। एल्युमनीज द्वारा विभिन्न उद्योगों में अपनी यात्रा के अनुभव भी साझा किए जाएंगे।
यह पहली बार है कि आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी के हैल्थ एंड हाॅस्पिटल, रूरल मैनेजमेंट, फार्मा मैनेजमेंट और मास्टर आॅफ पब्लिक हैल्थ जैसे विषयों के एल्युमनीज एक मंच पर उपस्थित होंगे। विभिन्न आइसब्रेकिंग सैषंस, मनोरंजक गेम्स, बार्बक्यू और म्यूजिकल सैषन जैसे माध्यमों के जरिए इस कार्यक्रम को मनोरंजक बनाने की तैयारियां की गई है। इसके अलावा एल्युमनी मीट में यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्रों की खूबसूरत यादों को दर्शाने वाली एक डाॅक्यूमेंट्री भी प्रदर्शित की जाएगी, जो उन्हें फिर से पुराने दिनों में ले जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Alumni Meets will be organized at IIHMR University
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: alumni meetsin iihmr university, rajasthan khabar, khabar jaipur, jaipur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved