• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

प्रशासन शहरों के संगः अब 16 से 30 सितंबर तक चलाया जाएगा विशेष अभियान

Administration with cities: Now special campaign will be run from 16th to 30th September - Jaipur News in Hindi

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं नगरीय विकास, स्वायत्त शासन एवं आवासन मंत्री शांति धारीवाल की मंशानुरूप प्रशासन शहरों के संग अभियान के अंतर्गत अधिक से अधिक पट्टे जारी करने के लिए जयपुर विकास प्राधिकरण पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। यूडीएच सलाहकर जी. एस. संधू की अध्यक्षता में जयपुर विकास आयुक्त जोगाराम की उपस्थिति में प्रशासन शहरों के संग अभियान की गति को बढ़ाने हेतु समीक्षा बैठक की गई। बैठक में बताया गया कि जेडीए द्वारा नियमित रूप से पट्टे जारी किए जा रहे हैं। अभियान के अन्तर्गत पट्टे जारी करने की गति बढ़ाने के लिए 16 से 30 सितंबर, 2023 तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। विशेष अभियान के लिए फॉलोअप एवं नवीन योजनाओं के कैंप कार्यक्रम 16 से 30 सितंबर, 2023 के लिए जारी किए जा रहे हैं। जेडीए द्वारा दैनिक कार्य दिवसों के अलावा अवकाश के दिनों भी जेडीए जोन कार्यालय और समस्त नागरिक सेवा केंद्र खुले रहेंगे।
भूखंडधारी जेडीए जोन कार्यालय और नागरिक सेवा केंद्रों से आवेदन कर पट्टे ले सकते हैं। 30 सितंबर, 2023 को प्रशासन शहरों के संग अभियान की अवधि समाप्त होने के पश्चात् अभियान के अन्तर्गत मिलने वाली सभी छूटों एवं रियायतो का लाभ नहीं उठा पाएंगे। 30 सितम्बर, 2023 तक डिमांड राशि जमा कराने पर छूटों एवं रियायतो का लाभ ले सकेंगे। बैठक में जेडीए सचिव, अतिरिक्त आयुक्त प्रशासन, सभी जोन उपायुक्त उपस्थित थे।
जेडीसी जोगाराम ने बताया कि प्रशासन शहरों के संग अभियान-2021 के अन्तर्गत पट्टे हेतु आवेदन करने वाले भूखण्डधारियों को आवेदन करने के पश्चात् तत्काल पट्टे जारी किए जा रहे हैं।
जेडीसी ने बताया कि प्रशासन शहरों के संग अभियान के अन्तर्गत जोन कार्यलय में सभी कार्यों का निष्पादन किया जा रहा है। अभियान के अन्तर्गत भूखण्ड का पट्टा जारी किये जाने के साथ भवन निर्माण स्वीकृति, नाम हस्तांतरण, उप-विभाजन, 54-ई के तहत पट्टे जारी करना एवं विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Administration with cities: Now special campaign will be run from 16th to 30th September
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, chief minister ashok gehlot, urban development, autonomous governance, housing minister shanti dhariwal, jaipur development authority, administration cities sang campaign, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved