• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

एडीबी सहयोग से शहरी विकास, परिवहन, मेट्रो विस्तार व पर्यावरण संरक्षण परियोजनाओं को समयबद्ध गति दें : वी. श्रीनिवास

Accelerate Urban Development, Transport, Metro Expansion, and Environmental Conservation Projects with ADB Support: V. Srinivas - Jaipur News in Hindi

जयपुर। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने एडीबी के सहयोग से संचालित शहरी विकास, परिवहन, मेट्रो विस्तार एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी परियोजनाओं को विकसित राजस्थान 2047 के लक्ष्य की आधारशिला बताते हुए उन्हें समयबद्ध गति से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव बुधवार को सचिवालय में आयोजित बैठक में एडीबी की कंट्री डायरेक्टर मियो ओका के नेतृत्व में आये दल के साथ समीक्षा बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। बैठक में एडीबी कंट्री डायरेक्टर ने बताया कि एडीबी के सहयोग से वर्तमान में राज्य में 600 मिलियन डॉलर से अधिक की परियोजनाएं संचालित की जा रही है। जिसमें मुख्यतः राजस्थान शहरी आधारभूत संरचना, राजस्थान हाई-वे निवेश कार्यक्रम है। आगामी समय में एडीबी के माध्यम से शहरी आधारभूत ढांचा विकास हेतु 500 मिलियन डॉलर का नवीन कार्यक्रम हाथ में लिया जाना प्रस्तावित है। मुख्य सचिव द्वारा इस कार्यक्रम के तहत लिये जाने वाले कार्यों की डीपीआर शीघ्र तैयार करने हेतु निर्देश दिये गये। जयपुर में मेट्रो का द्वितीय चरण के लिये भी एडीबी के माध्यम से वित्तीय सहायता प्राप्त की जानी प्रस्तावित है। यह प्रस्ताव एडीबी में उच्च स्तर पर स्वीकृति हेतु वर्तमान में प्रक्रियाधीन है। मुख्य सचिव द्वारा जयपुर मेट्रो रेल परियोजना के द्वितीय चरण के शेष पैकेज की निविदा भी शीघ्र जारी करने हेतु निर्देश दिये गये।
एडीबी द्वारा राज्य के वन अभ्यारण्यों में इकोसिस्टम को बहाल करने एवं वन्य जीवों एवं आदमी में मध्य संघर्ष को कम करने के लिये एक नवीन परियोजना स्वीकृत किया जाना प्रस्तावित है। मुख्य सचिव द्वारा उपरोक्त परियोजना की स्वीकृति को त्वरित गति से आगे बढ़ाने के लिये निर्देशित किया गया।
बैठक में आनन्द कुमार, अतिरिक्त मुख्य सचिव, वन एवं पर्यावरण विभाग, आलोक गुप्ता, अतिरिक्त मुख्य सचिव, नगरीय विकास विभाग, वैभव गालरिया, प्रमुख शासन सचिव, वित्त एवं अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, जयपुर मेट्रो एवं रवि जैन, शासन सचिव, स्वायत्त शासन विभाग ने भाग लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Accelerate Urban Development, Transport, Metro Expansion, and Environmental Conservation Projects with ADB Support: V. Srinivas
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: v srinivas, adb rajasthan projects, jaipur metro phase 2, urban development rajasthan, developed rajasthan 2047, infrastructure projects, environmental conservation, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved