• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

21 शिविरों में दिए गए 339 विद्युत कनेक्शन

339 electrical connections given in 21 camps - Jaipur News in Hindi

जयपुर। दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना (12वीं योजना) के अन्तर्गत रविवार को अजमेर विद्युत वितरण निगम के क्षेत्र के 10 सर्किल में 21 शिविरों का आयोजन किया गया। जहां 389 लोगों ने विद्युत कनेक्शन के लिए आवेदन किया। जिसमें से 339 लोगों को मौके पर ही विद्युत कनेक्शन जारी कर लाभान्वित किया गया है। निगम के प्रबंध निदेशक मेहाराम विश्नोई ने बताया कि योजना के अन्तर्गत ऎसे घरेलू आवास जो कि ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युतीकरण के बाद भी विद्युत कनेक्शन से वंचित हैं उन सभी को भी विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराने के लिए ए.पी.एल. व बी.पी.एल. परिवारों को मौके पर ही कनेक्शन देने के लिए शिविर का आयोजन किया गया था। रविवार 7 मई को नागौर एवं राजसमंद में 4-4, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, झुंझुनूं, सीकर एवं डूँगरपुर में 2-2, अजमेर, प्रतापगढ़ तथा उदयपुर में एक-एक शिविर का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि रविवार को आयोजित शिविरों में प्राप्त 389 आवेदन में से 339 को सर्विस लाईन कनेक्शन प्रदान किए गए हैं जिनमें 109 कनेक्शन बीपीएल परिवारों को तथा 230 कनेक्शन एपीएल परिवारों को जारी किए गए। उन्होंने बताया कि नागौर में 28 लोगों ने कनेक्शन के लिए आवेदन किया जिसमें 12 को बीपीएल विद्युत कनेक्शन जारी किए गए।
झुंझुनूं में कुल 69 लोगों ने कनेक्शन के लिए आवेदन किया जिसमें से 9 बीपीएल तथा 60 एपीएल परिवारों को विद्युत कनेक्शन जारी किए गए। चितौड़गढ़ में कुल 19 लोगों ने कनेक्शन के लिए आवेदन किया जिसमें से 19 बीपीएल परिवारों को विद्युत कनेक्शन जारी किए गए। सीकर में कुल 102 लोगों ने कनेक्शन के लिए आवेदन किया जिसमें से 39 बीपीएल एवं 63 एपीएल परिवारों को विद्युत कनेक्शन जारी किए गए। डूंगरपुर में कुल 121 लोगों ने कनेक्शन के लिए आवेदन किया जिसमें से 16 बीपीएल तथा 105 एपीएल परिवारों को विद्युत कनेक्शन जारी किए गए। प्रतापगढ़ में कुल 11 लोगों ने कनेक्शन के लिए आवेदन किया जिसमें से 7 बीपीएल एवं 2 एपीएल परिवारों को विद्युत कनेक्शन जारी किए गए। भीलवाड़ा में कुल 33 लोगों ने कनेक्शन के लिए आवेदन किया जिसमें से 7 बीपीएल परिवारों को विद्युत कनेक्शन जारी किए गए। इसी प्रकार राजसमंद में कुल 6 लोगों ने कनेक्शन के लिए आवेदन किया। ---

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-339 electrical connections given in 21 camps
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: deendayal upadhyay gram jyoti yojana, ajmer power distribution corporation, 339 electrical connections, 21 camps, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved