|
जयपुर । बीकानेर-जयपुर
हाइवे पर शनिवार सुबह हुई एक सड़क दुर्घटना में भारतीय सेना के दो
अधिकारियों की मौत हो गई।
सेना के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है। अधिकारियों ने कहा कि जिस
आधिकारिक वाहन में दोनों अधिकारी सवारी कर रहे थे, वह दुर्घटना का शिकार हो
गया।
डिफेंस राजस्थान के पीआरओ कर्नल सोमबित घोष ने कहा, "कर्नल
मनीष सिंह चौहान और मेजर नीरज शर्मा का वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया। इन
दोनों को घातक चोट लगी। अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।"
सेना
के अधिकारियों का कहना है कि सेना का वह वाहन जो दुर्घटना का शिकार हुआ,
वह टायर फटने के कारण हाइवे पर पलट गया। यह घटना बीकानेर जिले के जोधेश्वर
गांव के करीब की है।
सेरुना पुलिस स्टेशन के एसएचओ अरुण कुमार ने
बताया कि घटना के तुरंत बाद दोनों अधिकारियों को अस्पताल ले जाया गया, जहां
डॉक्टरों ने उन्हें मृत लाया हुआ घोषित किया।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पुरी रथ यात्रा 2025 की शुरुआत : रथ खला से सिंहद्वार तक पहुंचाए गए रथ, श्रद्धालुओं के लिए शुक्रवार से खुलेंगे द्वार
सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक : ट्रांसफार्मर विस्फोट के बाद भगदड़ में 29 बच्चों की मौत, 280 से अधिक घायल
ईरान के फ़ोर्दो परमाणु केंद्र पर अमेरिकी कार्रवाई: तस्वीरें, थ्री-डी मैप और हमले की रणनीति उजागर
Daily Horoscope