• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

क्राइम न्यूज़ : अवैध वसूली करते एक कांस्टेबल व एक होमगार्ड गिरफ्तार

A constable and a home guard arrested for illegal recovery - Jaipur News in Hindi

जयपुर। मुरलीपुरा थाना पुलिस ने गुरुवार दोपहर को अवैध वसूली करने वाले एक पुलिस कांस्टेबल व होमगार्ड को गिरफ्तार किया है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ करने में लगी हुई है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया कि कालूराम पुत्र मोती लाल गुर्जर निवासी ग्राम अरनिया थाना दतवास टोंक ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है की नेट डंपर चलाने का काम करता हूं और दोपहर को डंपर खाली लेकर वाटिका से 200 फीट बाईपास होते हुए 14 नंबर जा रहा था। इसी दौरान 200 फीट बाईपास की बत्ती के पास पहुंचा तो मेरे पीछे 2 पुलिसकर्मी एक ऑटो लेकर पीछे लग गए तो मैं डर के मारे डंपर को तेज गति में दौड़ते हुए 14 नंबर हर्ष होटल कृष्ण ढाबे के पास डंपर को खड़ा कर दिया। कुछ देर बाद दोनों पुलिसकर्मी डंपर के पास पहुंचे और ऑटो से उतर कर मेरे को डंपर से खींच कर उतार लिए और मेरे से एंट्री के रुपए की मांग की और बोले बत्ती पर एंट्री के रुपए क्यों नहीं दिए मैंने दोनों से हाथ जोड़कर कहा कि मेरे पास पैसे नहीं है फिर भी पुलिसिया रोब लगाते हुए कहा कि अगर पैसे नहीं देगा तो तेरे डंपर को बंद करेंगे फिर मैंने जेब से निकालकर 15 सो रुपए दे दिए यह सारा माजरा देख आसपास के लोग एकत्रित हो गए और दोनों से पूछताछ करने लगे और दोनों सेनाओं पूछा तो अपना नाम तेजमल बाजा और दूसरे ने अपना नाम तरुण कुमार सैनी बताया और शिवम को होमगार्ड और ऑटो वाले ने अपना नाम कल्याण सहाय बताया। 13 किलोमीटर पीछा कर की अवैध वसूली
जानकारी के अनुसार कांस्टेबल में होमगार्ड की ड्यूटी अजमेर 200 फीट बाईपास पर लगी हुई थी और आरोपियों ने पहले भी डंपर चालक से कई बार वसूली की है। अब सवाल यह उठता है 13 किलोमीटर पीछा कर डंपर चालक से 15 सो रुपए की राशि वसूली की है तो आप इस बात से अंदाजा लगा सकते हैं। दिनभर में यह लोग कितने वाहन चालकों से वसूली करते होंगे।
यह है अवैध वसूली करने वाले आरोपी
पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी निवासी बाजों की ढाणी बोराज पुलिस थाना जोबनेर जयपुर हाल ही में रिजर्व पुलिस लाइन आयुक्तालय जयपुर तेजमल 30 पुत्र मांगीलाल बाजिया और तरुण कुमार 30 पुत्र रमेश चंद सैनी निवासी मकान नंबर 179 मोदीनगर पुरानी चुंगी अजमेर रोड जयपुर हाल होमगार्ड समादेष्टा गृह रक्षा प्रशिक्षण केंद्र जयपुर के पास से 23 हजार 680 रुपए की राशि बरामद की है। जहां पुलिस लाइन में तैनात तेजमल को अवैध वसूली करने के मामले में निलंबित किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-A constable and a home guard arrested for illegal recovery
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: arrested, constable, a home guard, illegal recovery, crime news, crime news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved