• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राजस्थान के राजकीय अल्पसंख्यक छात्रावासों में प्रवेश प्रक्रिया हुई शुरू, यहां देखें

Admission process started in state minority hostels of Rajasthan - Jaipur News in Hindi

जयपुर । राजस्थान सरकार के अल्पसंख्यक मामलात विभाग द्वारा जयपुर जिले में संचालित बालक एवं बालिका छात्रावासों में प्रवेश के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किये गए हैं। पात्र एवं इच्छुक आवेदक 30 जुलाई 2023 तक अपना आवेदन मय वांछित दस्तावेज जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी श्री शकील अहमद ने बताया कि कक्षा 9 एवं उससे उच्चत्तर कक्षा में जयपुर शहर के किसी भी राजकीय एवं निजी शिक्षण संस्थान में नियमित अध्ययनरत अल्पसंख्यक वर्ग (जैन, सिख, मुस्लिम, बौद्ध, ईसाई, पारसी) के विद्यार्थी अपना आवेदन पत्र 30 जुलाई तक जमा करवा सकते हैं। प्रवेश फार्म के साथ छात्र का आधार कार्ड, जनआधार कार्ड, अल्पसंख्यक प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, वर्तमान संस्थान अध्ययनरत प्रमाण पत्र, प्रवेश शुल्क की रसीद, गत वर्ष का परीक्षा परिणाम सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज आवेदन पत्र के साथ संलग्न करें।
प्रवेश प्रक्रिया एवं विभाग द्वारा संचालित छात्रावासों की सम्पूर्ण जानकारी विभाग की वेबसाइट https://minority.affairs.rajasthan.gov.in से प्राप्त की जा सकती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Admission process started in state minority hostels of Rajasthan
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: state minority hostels of rajasthan, career news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

करियर

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved