• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राष्ट्र स्तरीय नशा मुक्ति -सामाजिक बहिष्कार कार्यक्रम 4 और 5 सितंबर को

National level de-addiction-social boycott program on 4th and 5th September - Hanumangarh News in Hindi

हनुमानगढ़। शांति एवं अहिंसा प्रकोष्ठ हनुमानगढ के तत्वाधान में राष्ट्र स्तरीय नशा मुक्ति -सामाजिक बहिष्कार कार्यक्रम 4 और 5 सितंबर को जंक्शन में दो दिवसीय आवासीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इसी सिलसिले में पूर्व तैयारियों को लेकर अतिरिक्त जिला कलेक्टर कपिल कुमार यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में सभी विभागों को आयोजन की तैयारियों को लेकर अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई। जिला संयोजक श्रवण तंवर ने बताया कि राज्य और संपूर्ण देश से कुल 200 सदस्य इस कार्यशाला में भाग लेंगे। सह संयोजक तरूण विजय ने बताया कि यह हनुमानगढ केे लिए गौरव की बात है कि राष्ट्र स्तर के कार्यक्रम की मेजबानी का अवसर हनुमानगढ जिले को मिला है।
उन्होने कहा कि संभाग स्तरीय कार्यक्रम में जिला प्रशासन के सहयोग से हनुमानगढ़ में बेहतरीन व्यवस्थाए करवाई गई थी। उन्होने कहा कि इस राष्ट्रीय कार्यक्रम को सफल बनाने में पूरा प्रशासन व समस्त विभाग जुटे हुए हैं।
इस अवसर पर जिला सह संयोजक तरूण विजय, अश्विनी पारीक, मनोज बड़सीलाल, रामनिवास किरोड़ीवाल, दर्शन मेघवाल, नगर परिषद से सुभाष बंसल, जिला रसद अधिकारी विनोद कुमार, एपीआरओ राजपाल लंबोरिया इत्यादि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-National level de-addiction-social boycott program on 4th and 5th September
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hanumangarh, peace and non-violence cell, two-day residential workshop, junction, national level, drug addiction-social boycott program, additional district collector, kapil kumar yadav, pre-preparations, workshop organization, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hanumangarh news, hanumangarh news in hindi, real time hanumangarh city news, real time news, hanumangarh news khas khabar, hanumangarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved