• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जिला कारागृह हनुमानगढ़ का हुआ निरीक्षण, बंदियों को मिल रहीं समान सुविधाएं

District Jail Hanumangarh inspected, prisoners are getting equal facilities - Hanumangarh News in Hindi

हनुमानगढ़। उच्चतम न्यायालय द्वारा पारित रिट याचिका सुकन्या शांता बनाम भारत संघ के निर्णय की पालना में हनुमानगढ़ स्थित जिला कारागृह का सोमवार को निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार जिला स्तर पर गठित बोर्ड की उपस्थिति में किया गया। निरीक्षण दल का नेतृत्व जिला एवं सेशन न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष तनवीर चौधरी ने किया। इस अवसर पर जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव, पुलिस अधीक्षक हरी शंकर, सचिव (लिंक) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुनिता बेड़ा सज्जन भी मौजूद रहीं। बंदियों से संवाद, भेदभाव रहित सुविधाओं की पुष्टि
निरीक्षण के दौरान बंदियों से सीधा संवाद किया गया और उन्हें दी जा रही सुविधाओं जैसे भोजन, चिकित्सा, स्वच्छता एवं अन्य मूलभूत सेवाओं की जानकारी ली गई। बंदियों ने बताया कि जेल में सभी को जाति, धर्म और सामाजिक पृष्ठभूमि की परवाह किए बिना समान सुविधाए उपलब्ध करवाई जा रही हैं और किसी प्रकार की भेदभाव की स्थिति नहीं है।
बैरकों और व्यवस्थाओं का किया सूक्ष्म निरीक्षण
कारागृह की बैरकों का गहन निरीक्षण किया गया। टीम ने सफाई व्यवस्था, पेयजल, शौचालयों की स्थिति, चिकित्सा सुविधा और भोजन गुणवत्ता की जांच की। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं और कहीं कोई गंभीर समस्या सामने नहीं आई।
निरीक्षण के दौरान बोर्ड के अन्य सदस्यगण सहित सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक जितेंद्र कुमार, उद्योग महाप्रबंधक आकाशदीप सिद्धू, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता उपनिदेशक विक्रम सिंह, पीडब्ल्यूडी अधिशाषी अभियंता अनिल और कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक प्रमोद यादव भी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-District Jail Hanumangarh inspected, prisoners are getting equal facilities
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hanumangarh, district jail, inspection, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hanumangarh news, hanumangarh news in hindi, real time hanumangarh city news, real time news, hanumangarh news khas khabar, hanumangarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved