• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विद्युत समस्याओं के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल : CMD श्रीमती आरती डोगरा ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

Important initiative towards solving electricity problems: CMD Smt. Aarti Dogra gave instructions for immediate action - Dholpur News in Hindi

धौलपुर। क्षेत्र की प्रमुख विद्युत समस्याओं — जैसे बार-बार लाइट ट्रिपिंग, अनियंत्रित बिजली कटौती और पुराने बाजारों की जर्जर विद्युत लाइनों — को लेकर मंगलवार को विद्युत विभाग की अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (CMD) श्रीमती आरती डोगरा द्वारा गंभीर संज्ञान लिया गया। श्रीमती डोगरा ने आश्वासन दिया कि 33 केवी लाइन को अतिथि गृह से शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा, जिससे विद्युत भार में कमी आएगी और पूरे क्षेत्र में सुचारु व स्थायी विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी। साथ ही, नगर पालिका क्षेत्र एवं पुराने बाजारों में वर्षों से रखरखाव से वंचित विद्युत लाइनों के निस्तारण हेतु भी शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने स्पष्ट रूप से भरोसा दिलाया कि सभी विद्युत समस्याओं का समाधान शीघ्रता और प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
इसी क्रम में, हमने क्षेत्र की इन ज्वलंत विद्युत समस्याओं को आज व्यक्तिगत रूप से श्रीमती डोगरा जी के समक्ष प्रस्तुत किया और समाधान की दिशा में आवश्यक सहयोग प्रदान किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Important initiative towards solving electricity problems: CMD Smt. Aarti Dogra gave instructions for immediate action
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: important initiative towards solving electricity problems cmd smt aarti dogra gave instructions for immediate action\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dholpur news, dholpur news in hindi, real time dholpur city news, real time news, dholpur news khas khabar, dholpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved