• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

शिक्षक शैक्षिक कार्य के साथ सामाजिक सरोकार में भूमिका अदा करें

Teachers should play a role in social concerns along with educational work - Dausa News in Hindi

दौसा। आरपीएससी शिक्षक फोरम का जिला शिक्षक सम्मेलन फोरम के मुख्यालय लक्ष्मी फार्म हाउस, जयपुर रोड पर आयोजित हुआ। सम्मेलन में फोरम के संरक्षक रंगलाल मीणा ने कहा कि जिले में फोरम की अलग ही पहचान है। यह शिक्षक संगठन नहीं होकर एक मंच है, जहां पर शिक्षक ही नहीं शिक्षार्थियों की समस्याओं को भी आत्मसात किया जाता है। यह अन्य संगठनों के लिए भी नजीर है। अन्य संगठनों को भी फोरम के सामाजिक सरोकारों के कार्यों से प्रेरणा लेकर शैक्षिक गतिविधियों के साथ सामाजिक कार्य में भी अपनी भूमिका अदा करनी चाहिए। जिला अध्यक्ष प्रहलाद फाटक्या व जिला संयोजक कैलाश शर्मा ने राज्य सरकार से पुरानी पेंशन पर अपनी स्थिति स्पष्ट करने के लिए कहा। साथ ही पुरानी पेंशन बहाली नहीं होने की स्थिति में शिक्षकों से संघर्ष के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में कार्यरत शिक्षकों को ग्रामीण भत्ता देने की भी मांग रखी। जिलामंत्री घनश्याम चौबदार ने इस अवसर पर फोरम द्वारा किए जा रहे कार्यों का ब्यौरा प्रस्तुत किया। वहीं जिला प्रवक्ता अभय सक्सैना ने बताया कि सम्मेलन में शिक्षक समस्याओं का संकलन भी किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Teachers should play a role in social concerns along with educational work
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dausa, rpsc teachers forum, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved