• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

योग दिवस की तैयारी हेतु नियमित योग कक्षाएं शुरू

Regular Yoga Classes Begin in Preparation for Yoga Day - Dausa News in Hindi

लालसोट। पीएम श्री अशोक शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, लालसोट में आयोजित अभिरुचि एवं कौशल विकास शिविर के तहत प्रतिभागियों के लिए नियमित योग कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है। योग गुरु गोपाल सिंह राजपूत प्रतिदिन प्रातः 7:30 बजे से 8:30 बजे तक योग प्रशिक्षण देकर शिविरार्थियों को योग एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक कर रहे हैं। शिविर प्रभारी गोविन्द सहाय शर्मा ने बताया कि आगामी 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को ध्यान में रखते हुए विशेष योग अभ्यास सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। इन कक्षाओं में प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे वे शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकें।
उन्होंने बताया कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ एवं संतुलित जीवन जीने की एक प्रभावी पद्धति है। योग दिवस की तैयारियों के तहत चल रही इन कक्षाओं में विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ आम नागरिक भी भाग ले सकते हैं।
शिविर में कौशल विकास गतिविधियों के साथ योग प्रशिक्षण का समावेश प्रतिभागियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
शरबत की स्टाल लगाकर राहगीरों को पिलाया शीतल पेय

लालसोट। पुरुषोत्तम मास की एकादशी के अवसर पर मंगलवार को शहर में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं एवं सामाजिक संगठनों द्वारा सेवा कार्यों का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों ने ठंडे पानी एवं शरबत की स्टाल लगाकर राहगीरों को शीतल पेय पिलाया।
परशुराम सर्किल के पास आयोजित सेवा शिविर में स्वयंसेवकों ने आने-जाने वाले राहगीरों को रोककर शरबत वितरित किया। भीषण गर्मी के बीच शीतल पेय पाकर लोगों ने राहत महसूस की तथा आयोजकों के इस सेवा भाव की सराहना की।
आयोजकों ने बताया कि पुरुषोत्तम मास की एकादशी पर दान-पुण्य और सेवा कार्यों का विशेष महत्व माना जाता है। इसी भावना के तहत यह आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर शरबत ग्रहण किया तथा सेवा कार्य में सहयोग भी किया।
शहर के अन्य क्षेत्रों में भी विभिन्न संस्थाओं एवं समाजसेवियों द्वारा प्याऊ एवं शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और राहगीरों ने लाभ उठाया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Regular Yoga Classes Begin in Preparation for Yoga Day
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: regular, yoga classes, preparation, yoga day, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved