• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन नामांकन के लिए एक भी प्रत्याशी नहीं पहुंचा

Not a single candidate arrived for nomination on the first day of the nomination process - Dausa News in Hindi

दौसा। लोकसभा चुनाव के लिए बुधवार को नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन एक भी प्रत्याशी नामांकन के लिए नहीं आया। सुबह 11:00 से दोपहर 3:00 तक नामांकन का समय रहा । लेकिन कोई प्रत्याशी नहीं पहुंचा। नामांकन के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी देवेंद्र कुमार सहित पूरी टीम तैनात रही। वहीं पुलिस फोर्स भी तैनात रही। सुबह एसपी रंजीत शर्मा ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 27 मार्च को है। इस बीच 3 दिन का अवकाश रहेगा, जिसमें प्रत्याशी नाम निर्देशन पत्र दाखिल नहीं कर सकेंगे। जिनमें 23 मार्च चतुर्थ शनिवार एवं 24 मार्च रविवार को अवकाश रहेगा। 25 मार्च को धुलंडी के कारण सार्वजनिक अवकाश रहेगा। नामांकन की जांच 28 मार्च को होगी। नाम वापसी की अंतिम तिथि 30 मार्च है। उन्होंने बताया कि दौसा लोकसभा सीट के लिए मतदान 19 अप्रैल को होगा और मतगणना की तिथि 4 जून निर्धारित है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Not a single candidate arrived for nomination on the first day of the nomination process
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: nomination, election 2024, dausa, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved