• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कराटे संघ के खिलाड़ियों ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में किया कमाल, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुए चयनित

Karate Association Players Perform at District-Level Competition, Selected for State-Level Competition - Dausa News in Hindi

दौसा। जिला करटे संघ के खिलाड़ियों ने 69वीं स्कूल गेम जिला स्तरीय प्रतियोगिता में कराटे, ताइक्वांडो, जूडो और शतरंज में पदक जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए हैं। जिसमें कराटे में-52 भार वर्ग में रेणु गुर्जर, -60 भार वर्ग में जयशिखा शर्मा, -40 भार वर्ग में प्रखर भारद्वाज, -66 भार वर्ग में आयुष्मान पाराशर अंडर 17 में राज्य स्तरीय स्कूल गेम कराटे प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए। जूडो में अनन्या शर्मा ने +44 भार वर्ग अंडर 14 में राज्य स्तरीय गेम जूडो प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए एवं अंडर 14 में अनिका शर्मा और अवनी शर्मा ने भाग लिया। ताइक्वांडो में +75 भार वर्ग में अंडर 17 आयु वर्ग में आदित्य द्विवेदी राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए। शतरंज में धनंजय राज मिश्रा अंडर 17 आयु वर्ग में राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए चयनित हुआ। इन सभी बच्चों का पवन मार्शल आर्ट अकेडमी में सम्मान किया गया एवं सभी पैरेंट्स ने बहुत-बहुत बधाइयां दी। दिनेश कुमार शर्मा, कमलेश भादूका , राजेश निर्वाण, ऋषि राज उपाध्याय, पिंकी शर्मा, नीतू शर्मा‌ एवं कोच पवन कुमार शर्मा और संघ के संरक्षक अशोक पाराशर ने सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Karate Association Players Perform at District-Level Competition, Selected for State-Level Competition
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dausa, district karate association, taekwondo, judo, and chess, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved