• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

डमी कैंडिडेट प्रकरण : मुख्य सरगना और असली अभ्यर्थी गिरफ्तार, परीक्षा में बायोमैट्रिक से हुआ भंडाफोड़

Dummy Candidate Case: Main mastermind and real candidate arrested, biometrics exposed the scam in the exam - Dausa News in Hindi

दौसा। भोपाल में आयोजित एलडीसी भर्ती परीक्षा में डमी कैंडिडेट को बैठाने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस प्रकरण में मुख्य सरगना जसवंत मीणा और असली अभ्यर्थी बबलेश मीणा को गिरफ्तार कर लिया है। परीक्षा के दौरान बायोमैट्रिक मिसमैच से पूरा मामला सामने आया। जानकारी के अनुसार, दौसा जिले के सलेमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खिलचीपुर निवासी बबलेश मीणा ने परीक्षा में खुद की जगह पटना निवासी सोनू कुमार मिश्रा को बैठाया था। इस साजिश में जयपुर के जगतपुरा निवासी जसवंत मीणा ने मध्यस्थ की भूमिका निभाई। सोनू को 4 लाख रुपए में परीक्षा देने के लिए तैयार किया गया, जबकि बबलेश से 10 लाख की डील तय हुई थी। जसवंत मीणा इसमें 6 लाख रुपए की दलाली लेना चाहता था। सोनू कुमार 19 अप्रैल को दिल्ली से फ्लाइट लेकर भोपाल पहुंचा और 20 अप्रैल को सीआरपीएफ कैंप बंगरसिया स्थित परीक्षा केंद्र पर बबलेश मीणा बनकर परीक्षा देने गया। लेकिन बायोमैट्रिक सत्यापन मेंMismatch होने पर संदेह गहरा गया। पूछताछ में सोनू पहले खुद को बबलेश बताता रहा, लेकिन भाषा और व्यवहार से पुलिस को शक हुआ। सत्यापन के बाद उसने अपना असली नाम सोनू कुमार मिश्रा, निवासी पटना (बिहार) बताया।
पुलिस जांच में पता चला कि पटना में पढ़ाई के दौरान सोनू की पहचान जसवंत मीणा से हुई थी। इसी संपर्क का फायदा उठाते हुए यह योजना बनाई गई थी। जसवंत ने बबलेश से 2 लाख एडवांस लिए थे, जिनमें से 50 हजार सोनू को परीक्षा से पहले दे दिए गए थे।
मामले का खुलासा होते ही मिसरोद थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बबलेश मीणा और जसवंत मीणा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की तहकीकात कर रही है और अन्य संभावित आरोपियों की तलाश जारी है।
पुलिस का कहना है कि ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई के साथ-साथ परीक्षा प्रणाली में तकनीकी सुरक्षा और भी मजबूत की जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Dummy Candidate Case: Main mastermind and real candidate arrested, biometrics exposed the scam in the exam
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dummy candidate case, main mastermind, real candidate, arrested, biometrics, exposed, scam in the exam, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved