• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भाजपा सक्रिय सदस्यता अभियान को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित, 1 लाख 20 हजार सदस्य बने

District level workshop held for BJP active membership campaign, 1 lakh 20 thousand members enrolled - Dausa News in Hindi

दौसा। भाजपा सक्रिय सदस्यता अभियान को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला होटल एस विला के सभागार में हुई।कार्यशाला में मुख्य वक्ता प्रदेश उपाध्यक्ष मोतीलाल मीणा, संजय नरूका दौसा भाजपा जिला संगठन प्रभारी थे। अध्यक्षता दौसा जिलाध्यक्ष डॉ प्रभु दयाल शर्मा ने की। जिले में जिन भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं ने 500 या 1000 से ज्यादा सदस्य बनाए, उनका भाजपा का पटका पहना कर अभिनंदन किया गया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए मोतीलाल मीणा ने कहा कि राष्ट्र को मजबूत बनाने के लिए, राष्ट्रहित की सोच रखने वाली भाजपा को मजबूत बनाना होगा। पदाधिकारियों को जो लक्ष्य आवंटन किया गया था वो भाजपा कार्यकर्ता की सक्रिय रूप से भागीदारी निभाते हुए राजस्थान में सदस्यता अभियान में शीर्ष 15 जिलों में स्थान बनाकर दौसा जिले ने कीर्तिमान स्थापित किया है। अब सभी कार्यकर्ताओं को लगन व मेहनत से सदस्यता अभियान पर कार्य करते हुए राजस्थान के टॉप 10 जिलों में स्थान हासिल करना का प्रयास करेंगे। जिले के कुल 1 लाख 20000 सदस्य बने हैं। जिला संगठन प्रभारी संजय नरूका ने कहा कि भाजपा मोर्चों व प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता भी दिए हुए लक्ष्य को निर्धारित समय में पूरा करें।
भारतीय जनता पार्टी का सक्रिय सदस्यता अभियान 16 अक्तूबर से शुरू होगा। इस अभियान में जिन कार्यकर्ताओं ने अपने रेफरेंस कोड से 100 सदस्य बनाने पर सक्रिय सदस्यता मिलेगी। सक्रिय सदस्यता अभियान 16 से 25 अक्टूबर तक चलेगा। जिला अध्यक्ष डॉ प्रभु दयाल शर्मा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी प्रत्येक बूथ पर कम से कम दो सक्रिय सदस्य होंगे, जो अपने बूथ में कम से कम 100 लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे। कार्यशाला का संचालन जिला महामंत्री रवि पालीवाल ने किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक शंकर शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष रतन तिवारी, जिला महामंत्री हरकेश मटलाना, जिला उपाध्यक्ष घमंडी मीणा, उर्मिला जोशी, मंजूलता जाटव, मंडल अध्यक्ष राम प्रसाद गुर्जर, अशोक शर्मा, रंगलाल मीणा, अर्जुन सिंह लवाण, महेंद्र तिवारी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष लक्ष्मी रेला, पार्षद पूरण सैनी, विपिन वाल्मीकि मौजूद थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-District level workshop held for BJP active membership campaign, 1 lakh 20 thousand members enrolled
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dausa, bjp active membership campaign, workshop, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved