• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

इमरजेंसी लगाकर कांग्रेस ने संविधान की हत्या की : घनश्याम तिवाड़ी

Congress killed the Constitution by imposing emergency: Ghanshyam Tiwari - Dausa News in Hindi

दौसा। आपातकाल की बरसी पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से आपातकाल काला दिवस' कार्यक्रम बुधवार को रावत पैलेस में हुआ। इस दौरान लोकतंत्र सेनानी सम्मान समारोह एवं संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी ने कहा कि कांग्रेस आज संविधान बचाने की बात कर देश की जनता को गुमराह कर रही है, उसी कांग्रेस की नेता इंदिरा गांधी ने 1975 में इमरजेंसी लगाकर संविधान की हत्या कर दी थी। जिन्होंने बाबा साहेब के संविधान के प्रेम्बल को बदल दिया। उन लोगों को संविधान बचाने की बात करने का कोई अधिकार नहीं है।

इमरजेंसी में जनता के मूल अधिकारों को खत्म कर दिया गया था। प्रेस की स्वतंत्रता को दबाया गया। एक लाख लोगों को जेल में डाल दिया और 42वां संविधान संशोधन कर सारे अधिकार कार्यपालिका को दे दिए गए थे। चुनावों को टाल दिया गया। पूरे देश को काल कोठरी बना दिया गया था। जिस तरह स्वतंत्रता सेनानियों ने आजादी दिलाई थी, उसी तरह लोकतंत्र सेनानियों ने भी भारत में लोकतंत्र की पुनः प्राण प्रतिष्ठा कराई थी। कार्यक्रम को एसटी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष नारायण लाल मीणा, जिलाध्यक्ष लक्ष्मी रेला, पूर्व मंत्री कन्हैयालाल मीणा, भाजपा नेता जगमोहन मीणा ने भी संबोधित किया। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष अमर सिंह कसाना, डॉ. रतन तिवाड़ी, अभय शंकर शर्मा, प्रभुदयाल शर्मा, टीकम सिंह गुर्जर, घनश्याम बालाहेड़ी, कार्यक्रम संयोजक राजेन्द्र शर्मा, पंडित राधेश्याम, परमानंद शर्मा, देवनारायण जैमन, नीलम गुर्जर, कैलाश गोठड़ा आदि मौजूद थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Congress killed the Constitution by imposing emergency: Ghanshyam Tiwari
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dausa, emergency, bharatiya janata party, black day, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

1 / 45

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved