• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राजस्थानियों ने दोहा में रक्तदान शिविर का आयोजन कर पेश की अनूठी मिसाल

Rajasthanis set a unique example by organizing a blood donation camp in Doha - Churu News in Hindi

चूरू। कतर में रहने वाले राजस्थानी प्रवासियों ने मंगलवार को दोहा के हमाद हॉस्पिटल में राजस्थानी कम्युनिटी, कतर के बैनर तले रक्तदान शिविर का आयोजन कर मानव सेवा की जोरदार मिसाल पेश की। शिविर में करीब 80 युवाओं ने रक्तदान किया। इस मौके पर राजस्थानी कम्युनिटी कतर के अध्यक्ष निजाम खान दाडून्दा ने कहा कि मानव रक्त किसी कारखाने में नहीं बनाया जा सकता है। हमें रक्तदान को लेकर फैली भ्रांतियों से बचते हुए ज्यादा से ज्यादा रक्तदान को प्रोत्साहन देना चाहिएं उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी में रक्तदान को लेकर जागरूकता आ रही है, यह बेहतर बात है। रक्तदाता और कम्युनिटी के सक्रिय सदस्य रियाज खान घांघू ने बताया कि पिछले साल भी संस्था की ओर से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया था। उन्होंने बताया कि करीब 80 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया है। उन्होंने बताया कि कम्युनिटी सामाजिक सरोकार और समरसता से जुड़े कार्यों में अग्रणी है तथा रक्तदान शिविर के साथ-साथ होली, दिवाली, ईद पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, मिलन समारोह आयोजित किये जा रहे हैं जिससे प्रवासी राजस्थानियों का आपस में परस्पर मेलजोल और समन्वय बढ़ता है। इस दौरान शेर खान सुजानगढ, शब्बीर खान हमीर खां का बास, अनवर खान नुआ, राजकुमार जांगिड़, हमीद खान सुजानगढ, शकील खान बेसवा, रमजान खान सरदारशहर, राजा मलवान आदि ने आयोजकीय सहयोग किया। - PRO Churu

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rajasthanis set a unique example by organizing a blood donation camp in Doha
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pro churu, churu, rajasthani expatriates, qatar, blood donation camp, hamad hospital, doha, rajasthani community qatar, humanitarian service, social initiative, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, churu news, churu news in hindi, real time churu city news, real time news, churu news khas khabar, churu news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved