• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बूथ पर पहुंचे मतदान दल, मतदान शनिवार को

Polling parties reached the booth, voting on Saturday - Churu News in Hindi

चूरू। विधानसभा आम चुनाव -2023 को लेकर जिले में सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। शुक्रवार को जिले के सभी विधानसभा मुख्यालयों पर अंतिम प्रशिक्षण के बाद रवाना हुए मतदान दल अपने-अपने बूथ पर पहुंचे और तैयारियां सुनिश्चित कीं। शनिवार सवेरे 7 बज से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी सिद्धार्थ सिहाग ने बताया कि जिले के कुल 1568 मतदान केन्द्रों के लिए 6272 एक्टिव तथा 628 रिजर्व मतदान दल कार्मिक नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने बताया कि सादुलपुर में 253 बूथों के लिए 1012 एक्टिव व 100 रिजर्व मतदान कर्मी, तारानगर के 260 बूथों के लिए 1040 एक्टिव व 104 रिजर्व मतदान कर्मी, सरदारशहर के 299 बूथों के लिए 1196 एक्टिव व 120 रिजर्व मतदान कर्मी, चूरू के 238 बूथों के लिए 952 एक्टिव व 96 रिजर्व मतदान कर्मी, रतनगढ़ के 250 बूथों के लिए 1000 एक्टिव व 100 रिजर्व मतदान कर्मी तथा सुजानगढ़ के 268 बूथों के लिए 1072 एक्टिव व 108 रिजर्व मतदान कर्मी नियुक्त किए गए हैं। इनके साथ प्रत्येक मतदान केन्द्र एक पुलिसकर्मी भी नियुक्त किया गया है। चिन्हित मतदान केन्द्रों पर माइक्रोऑब्जर्वर व वीडियोग्राफर तथा क्रिटिकल मतदान केन्द्रों पर सीएपीएफ जवान तैनात किए गए हैं। सभी विधानसभा क्षेत्रों में आठ-आठ महिला कार्मिक प्रबंधित, आठ-आठ युवा कार्मिक प्रबंधित, एक-एक दिव्यांग प्रबंधित तथा एक-एक आदर्श मतदान केंद्र बनाया गया है। पर्यवेक्षक अश्विनी यादव, जिला कलक्टर सिद्धार्थ सिहाग ने किया अवलोकन
शुक्रवार को हुए मतदान दलों के अंतिम प्रशिक्षण अंतर्गत शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित केन्द्रीय विद्यालय में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जिले में नियुक्त सामान्य पर्यवेक्षक अश्विनी यादव एवं जिला कलक्टर सिद्धार्थ सिहाग ने अवलोकन किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश व शुभकामनाएं दीं।
पर्यवेक्षक यादव ने कहा कि सभी कार्मिक सजग, सतर्क एवं सक्रिय रहकर मतदान केन्द्र पर सभी आवश्यक प्रक्रियाएं समयानुसार संपादित करें तथा किसी भी प्रकार का परेशानी होने पर धैर्य रखकर निर्धारित प्रक्रिया अपनाते हुए प्रबंधन करें। मतदान दल कार्मिक अपने पूर्व अनुभवों एवं आपसी सामंजस्य से समस्याओं का समाधान करें। सभी कार्मिकों को समुचित प्रशिक्षण दिया जा चुका है। जानकारी का लाभ उठाते हुए समयबद्ध तरीके से सभी तैयारियां सुनिश्चित करें।
उन्होंने माइक्रो ऑब्जर्वर को निर्देश देते हुए कहा कि लॉ एंड ऑर्डर बनाए रखते हुए परिस्थितियों को मैनेज करने के लिए करेक्ट स्टेप्स उठाएं। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर माइक्रो ऑब्जर्वर सीधे पर्यवेक्षक को रिपोर्ट करेंगे। इनके लिए व्हाट्सएप्प ग्रुप बनाए गए हैं। ग्रुप में बूथ संख्या, लोकेशन एवं विवरण सहित जानकारी साझा करें ताकि समयबद्ध निस्तारण हो सके।
जिला निर्वाचन अधिकारी सिद्धार्थ सिहाग ने मतदान दल कार्मिकों को निर्देश देते हुए कहा कि जिले के 50 प्रतिशत मतदान केन्द्रों पर वेबकास्टिंग हो रही है। सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की गई है तथा बूथ पूरे समय कैमरे की निगरानी में रहेंगे। इसलिए किसी भी प्रकार की असावधानी न बरतें। मतदान केन्द्रों पर मतदान दल कार्मिकों के लिए रजाई, गद्दे, पानी व रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था की जाकर सेक्टर अधिकारी एवं बीडीओ के माध्यम से सुनिश्चित की गई है। मतदान दलों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं रहेगी। कार्मिकों को मिलने वाले टीए/डीए बिल सेंक्शन किए जा चुके हैं जो यथाशीघ्र ईसीएस होकर उनके अकाउंट में पहुंच जाएंगे।
उन्होंने कहा कि मॉक पोल की प्रक्रिया में सूक्ष्म परिवर्तनों को जांच लें तथा सम्पूर्ण प्रक्रिया के लिए बनाए गए पॉडकास्ट शेयर किए गए हैं, जिसे मतदान दल यात्रा के दौरान भली-भांति समझ लें ताकि किसी प्रकार की परेशानी न हो। मॉक पोल एवं सीआरसी निर्धारित प्रक्रिया में संपन्न हो, गलती की कोई गुंजाइश न छोड़ें। किसी भी प्रकार से मशीन में तकनीकी खराबी होने से मशीनों को रिप्लेस करने की निर्धारित प्रक्रिया अपनाई जाए। समय के बेहतर प्रबंधन से सभी गतिविधियां सही तरीके से संपादित की जा सकती हैं।
सिहाग ने कहा कि ईवीएम को ले जाते समय ध्यान रखें कि कोई अनाधिकृत परिधि में न आए। मशीनों को अकेले न छोड़े तथा अनधिकृत व्यक्ति साथ न रहे। चैलेंज वोट संबंधी किसी परेशानी के लिए पीठासीन अधिकारी को नियमों का ध्यान रहे। नियमों के बारे में पीठासीन अधिकारी को किसी भी प्रकार का असमंजस न रहे। राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर एवं राजकीय लोहिया महाविद्यालय प्राचार्य डॉ जेबी खान ने मतदान दल कार्मिकों को आवश्यक जानकारी साझा की।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत, चूरू रिटर्निंग अधिकारी अनिल कुमार, लाइजनिंग अधिकारी डॉ मंगल जाखड़, पर्यवेक्षक प्रकोष्ठ के ओमप्रकाश फगेड़िया, एपीआरओ मनीष कुमार, रतननगर ईओ सत्यनारायण स्वामी, सीडीईओ जगबीर सिंह यादव, चूरू सीबीईओ ओमदत्त सहारण, इंजीनियर माधव, उदय, नरेन्द्र सिंह राठौड़, नायब तहसीलदार सुरेन्द्रपाल, चुन्नीलाल, ताराचंद, निजी सहायक सुरेश कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।

सुजानगढ़ में मतदान दल रवाना, रिटर्निंग अधिकारी ने दिए निर्देश

जिले के सुजानगढ़ विधानसभा क्षेत्र के 268 मतदान केन्द्रों पर होने वाले मतदान के लिए सुजानगढ़ मुख्यालय स्थित रघुनाथ राय जाजोदिया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से अंतिम प्रशिक्षण एवं मतदान सामग्री इश्यू करने के पश्चात सुजानगढ़ रिटनिर्ंग ऑफिसर रमेश कुमार के नेतृत्व में एक्टिव मतदान दलों को बसों द्वारा रूट चार्ट से चेक पोस्टों से होते हुए मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया । सामान्य पर्यवेक्षक अनीता यादव ने इस दौरान प्रशिक्षण का अवलोकन किया और मतदान दलों को आवश्यक निर्देश दिए।
रिटर्निंग अधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि सुजानगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 268 एक्टिव मतदान दल, 28 पुरुष आरक्षित मतदान दल, 2 महिला आरक्षित मतदान दल, 1 अतिरिक्त महिला आरक्षित मतदान दल तथा 3 दिव्यांग प्रबंधित मतदान दलों को मतदान प्रक्रिया एवं ईवीएम हैंड्सऑन ऑन डिमांड प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने बताया कि 268 एक्टिव मतदान दलों में 8 महिला प्रबंधित मतदान दलों को अंतिम प्रशिक्षण एवं मतदान सामग्री जारी कर मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। उन्होंने मतदान दलों को बारीकी से प्रशिक्षण देते हुए निर्देशित किया कि मतदान दल में सभी पोलिंग ऑफिसर्स की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होती है। इसलिए मतदान संबंधी कार्य पूर्ण निष्पक्षता, सजगता एवं एक्यूरेसी के साथ संपन्न करवाना सुनिश्चित करें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Polling parties reached the booth, voting on Saturday
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: churu, assembly general election, district election officer, siddharth sihag, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, churu news, churu news in hindi, real time churu city news, real time news, churu news khas khabar, churu news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved