• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सड़क सुरक्षा के लिए करें जागरूक, सिविक सेंस का हो विकास : सुराणा

Make people aware of road safety, develop civic sense: Surana - Churu News in Hindi

चूरू। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने बुधवार को जिला मुख्यालय पर डॉ भीमराव अंबेडकर सर्किल के पास पुराने कलक्ट्रेट परिसर से वाहन रैली को हरी झंडी दिखाकर सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ किया। इस मौके पर सुराणा ने कहा कि सड़क सुरक्षा के लिए आमजन को जागरूक करें तथा आमजन में सिविक सेंस का विकास हो। सड़क सुरक्षा के बारे में नई पीढ़ी को व्यवहारिक जानकारी दी जाए। सड़क पर वाहन चलाने के लिए जरूरी ट्रैफिक नियमों, आवश्यक एहतियात, हेलमेट व सीट बेल्ट के उपयोग आदि के बारे में जागरूकता गतिविधियां आयोजित करें। उन्होंने कहा कि बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए पहला प्रयास सिविक सेंस का विकास करना है। इसलिए जनमानस में सड़क सुरक्षा को लेकर सिविक सेंस का विकास करना हम सभी का उत्तदायित्व है। हमें चूरू को दुर्घटनामुक्त बनाने के संकल्प के साथ काम करना चाहिए।
इस मौके पर एएसपी लोकेन्द्र दादरवाल ने सड़क सुरक्षा माह अंतर्गत की जाने वाली गमिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस बार सड़क सुरक्षा माह की थीम ‘परवाह‘ रखी गई है। उन्होंने आमजन से सड़क सुरक्षा नियमों के पालन करने और वाहन चलाते समय हेलमेट व सीट बेल्ट लगाने सहित आवश्यक एहतियात बरतने की अपील की।
इस दौरान एडीपीआर कुमार अजय, डीवाईएसपी सुनील झाझड़िया, डीटीओ ताराचंद, एपीआरओ मनीष कुमार, बिशन सिंह,ट्रैफिक इंचार्ज सुभाष चंद सहित अधिकारी, पुलिसकर्मी व नागरिक मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Make people aware of road safety, develop civic sense: Surana
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: churu, district collector abhishek surana, dr bhimrao ambedkar, vehicle rally, road safety month, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, churu news, churu news in hindi, real time churu city news, real time news, churu news khas khabar, churu news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved