• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

महिलाओं से संबंधित कानूनों की दी जानकारी

Information given about laws related to women - Churu News in Hindi

चूरू। जिला कलक्टर पुष्पा सत्यानी के निर्देशानुसार बुधवार को महिला अधिकारिता विभाग कार्यालय में नव चयनित साथिनों तथा महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र पर कार्यरत परामर्शदाताओं के लिए कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में संरक्षण अधिकारी जयप्रकाश ने महिलाओं से संबंधित कानूनों तथा महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध एवं प्रतितोष) अधिनियम, 2013 के बारे में जानकारी दी। जेंडर स्पेशलिस्ट ज्ञानप्रकाश गोदारा ने बताया कि मिशन शक्ति के तहत जिले में 100 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिसमे ग्राम साथिनों द्वारा जाजम बैठक के माध्यम से महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने महिला सुरक्षा एव सलाह केंद्र पर कार्यरत परामर्शदाताओं को परिचय, सहभागिता, केस कार्रवाई योजना, उतरजीवी केंद्रित दृष्टिकोण, करने योग्य और न करने योग्य बातें, कौशल, मूल्यांकन के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की। सुपरवाईजर कृष्णा ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी।
सखी केंद्र प्रबंधक पूनम कंवर ने साथिनों एव परामर्शदाताओ को सखी केन्द्र का विजिट करवाया। उन्होंने सखी केन्द्र की गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि सखी केन्द्र में हिंसा से प्रभावित और संकटग्रस्त महिलाओं को एक ही छत के नीचे एकीकृत सहायता प्रदान की जाती है और महिलाओं के खिलाफ किसी भी प्रकार की हिंसा से लड़ने के लिए चिकित्सा, कानूनी, अस्थायी आश्रय, पुलिस सहायता, मनोवैज्ञानिक और परामर्श सहायता सहित कई सेवाओं तक तत्काल, आपातकालीन और गैर आपातकालीन पहुंच की सुविधा प्रदान की जाती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Information given about laws related to women
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: churu, district collector, pushpa satani, workshop, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, churu news, churu news in hindi, real time churu city news, real time news, churu news khas khabar, churu news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved