• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हर्षोल्लास से मनाया जाएगा स्वाधीनता समारोह : गौतम

Independence Day will be celebrated with enthusiasm: Gautam - Churu News in Hindi

-स्वाधीनता दिवस-2023 की तैयारियों को लेकर अतिरिक्त जिला कलक्टर लोकेश गौतम ने दिए निर्देश चूरू। जिला कलक्टर सिद्धार्थ सिहाग के निर्देशानुसार बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में स्वाधीनता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए एडीएम लोकेश गौतम ने विभिन्न अधिकारियों को स्वाधीनता दिवस की तैयारियों को लेकर दायित्व सौंपे और कहा कि सभी अधिकारी पूर्ण निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। इस दौरान उन्होंने स्वाधीनता दिवस की पूर्व संध्या पर होेने वाले कार्यक्रमों को लेकर भी निर्देश दिए।
अतिरिक्त जिला कलक्टर ने कहा कि समस्त जिला स्तरीय अधिकारी कार्यक्रम में अधीनस्थ अधिकारियों सहित अपनी उपस्थिति और सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। एडीएम ने बताया कि समारोह के दौरान प्रातः 9.05 बजे मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके बाद मुख्य अतिथि परेड का निरीक्षण कर मार्चपास्ट की सलामी लेंगे। कार्यक्रम में राज्यपाल के संदेश का पठन किया जाएगा। इस दौरान शहीद वीरांगनाओं, शहीदों के माता-पिता का सम्मान किया जाएगा तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम से पहले 8.50 पर मुख्य अतिथि द्वारा शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। जिला कलक्टर ने इस दौरान नगर निकाय अधिकारियों को कार्यक्रम स्थल पर समुचित साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस दौरान सीईओ पीआर मीणा, पुलिस उप अधीक्षक राजेन्द्र बुरड़क, तहसीलदार धीरज झाझड़िया, एसीएमएचओ डॉ. अहसान गौरी, प्रो. डॉ. सरोज हारित, एपीआरओ मनीष कुमार, डीईओ प्रारंभिक संतोष महर्षि, डीईओ माध्यमिक निसार अहमद, सीडीईओ जगवीर सिंह यादव, सानिवि एसई शिशपाल सिंह, उद्योग विभाग सहायक निदेशक उजाला, जिला खेल अधिकारी प्रकाश राम गोदारा, सीआई मदन, एक्सईएन पूर्णिमा यादव, जिला साक्षरता अधिकारी ओम फगेड़िया सहित संबंधित अधिकारीगण मौजूद थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Independence Day will be celebrated with enthusiasm: Gautam
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: churu, district collector, siddharth sihag, independence day celebration, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, churu news, churu news in hindi, real time churu city news, real time news, churu news khas khabar, churu news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved