• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जिला कलक्टर सुराणा ने किया जिला कारागृह का निरीक्षण

District Collector Surana inspected the district jail - Churu News in Hindi

चूरू। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने गुरुवार को जिला मुख्यालय पर जिला कारागृह का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं और आवश्यक निर्देश दिए। इस मौके पर उन्होंने बंदियों से संवाद किया और जेल की चाय-नाश्ता, स्वच्छता, चिकित्सा व्यवस्था, लाइब्रेरी, मुलाकात व्यवस्था, परिवादों में पैरवी, विधिक सहायता आदि के संबंध में फीडबैक लिया। बंदियों ने बताया कि सभी व्यवस्थाएं ठीक हैं तथा जेल प्रशासन की ओर से उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत नहीं है। इस दौरान जिला कलक्टर ने जेल में संचालित पुस्तकालय का अवलोकन किया तथा यहां की व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि बेहतर पुस्तकों का अध्ययन बंदियों के जीवन की दिशा बदल सकता है। उन्होंने कार्यवाहक अधीक्षक राज महेंद्र विश्नोई को जेल व्यवस्थाओं के समुचित संचालन के निर्देश दिए और सुरक्षा को लेकर किसी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने को कहा। इस दौरान जिला कलक्टर ने मुलाकात कक्ष, कार्यालय, महिला व पुरुष बैरक, बंदियों के लिए बन रहे भोजन व रसोईघर आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने निर्माणाधीन बैरक का भी निरीक्षण किया और निर्माण समयबद्ध ढंग से पूरा करने व गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश प्रदान किए। इस दौरान उप कारापाल दिलीप कुमार, प्रहरी नरोत्तम सिंह, प्रहरी महेंद्र सिंह, महिला वार्ड प्रभारी मोनिका आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-District Collector Surana inspected the district jail
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: churu, district collector, abhishek surana, district jail, inspection\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, churu news, churu news in hindi, real time churu city news, real time news, churu news khas khabar, churu news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved