• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बेहतरीन सुविधाओं के लिए संकल्पित भजनलाल सरकार : खर्रा

Bhajanlal government is committed to providing best facilities: Kharra - Churu News in Hindi

चूरू। नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन विभाग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) झाबर सिंह खर्रा मंगलवार को चूरू आए और जिला मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस में स्थानीय जनप्रतिनिधियों से रूबरू हुए। चूरू पहुंचने पर विधायक हरलाल सहारण, वासुदेव चावला, विमला गढ़वाल, अभिषेक चोटिया, सुरेश सारस्वत, नरेन्द्र कंवल, दीनदयाल सैनी, धर्मेन्द्र राकसिया, अमीलाल धेतरवाल, नारायण बेनीवाल सहित जनप्रतिनिधियों व आमजन ने मंत्री खर्रा का स्वागत किया। इस अवसर पर मंत्री खर्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार आमजन को बेहतरीन सुविधाएं देने के लिए संकल्पित है। हम सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारी समन्वित प्रयासों से गुणवत्तापूर्ण सेवाएं आमजन को दें तथा विभिन्न समस्याओं में त्वरित संज्ञान लेते हुए यथाशीघ्र निस्तारण के प्रयास करें। उन्होंने कहा कि नगरीय विकास के चल रहे प्रोजेक्ट समयबद्ध ढंग से पूरे किए जाएं तथा गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित किया जाए। इसी के साथ नगरीय विकास व नागरिकों को बेहतरीन सेवाएं देने के लिए नियमित गतिविधियों का एनालिसिस करें। इस मौके पर मंत्री खर्रा ने नगरनिकाय गतिविधियों की जानकारी ली। चूरू नगरपरिषद आयुक्त अभिलाषा सिंह ने व्यवस्थाओं की जानकारी दी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bhajanlal government is committed to providing best facilities: Kharra
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: churu, minister jhabar singh kharra, mla harlal saharan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, churu news, churu news in hindi, real time churu city news, real time news, churu news khas khabar, churu news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved