• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सहायक प्रशासनिक अधिकारी अशोक कुमार जांगिड़ का जनसंपर्ककर्मियों ने किया सम्मान

Assistant administrative officer Ashok Kumar Jangid was honored by public relations - Churu News in Hindi

चूरू। सूचना केंद्र में गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (परिवार कल्याण) कार्यालय में पदस्थापित सहायक प्रशासनिक अधिकारी अशोक जांगिड़ का उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मान किया गया। इस मौके पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सहायक निदेशक कुमार अजय ने कहा कि कार्मिक को हमेशा उसकी कार्यकुशलता, कर्तव्यपरायणता, बेहतर व्यवहार और संवेदनशीलता से सम्मान मिलता है। सरकारी नौकरी को सेवा के भाव से करने वाले व्यक्ति हमेशा याद किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि सेवा के दौरान वरिष्ठों के प्रति सम्मान, सहकर्मियों से सहयोग तथा आमजन के प्रति संवेदनशीलता का व्यवहार रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि व्यक्ति के मृदुल व्यवहार से प्रतिष्ठा में वृद्धि तो होती ही है, विभाग की छवि भी बेहतर बनती है। सहायक जनसंपर्क अधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि अशोक जांगिड़ हमेशा सहयोग के लिए तत्पर रहते हैं। इनका मृदुल व्यवहार और सहज, सरल व्यक्तित्व सबके लिए प्रेरणास्रोत है। इस अवसर पर जनसम्पर्ककर्मियों ने पुस्तक भेंट कर जांगिड़ का सम्मान किया। इस मौके पर ऑपरेटर जसवंत सिंह, वरिष्ठ सहायक रामचंद्र गोयल, कनिष्ठ सहायक मंगेज सिंह, संजय गोयल, बजरंग मीणा, विजय रक्षक आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Assistant administrative officer Ashok Kumar Jangid was honored by public relations
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: churu, information center, additional chief medical and health officer, assistant administrative officer, ashok jangid, respect, information and public relations department, assistant director, kumar ajay\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, churu news, churu news in hindi, real time churu city news, real time news, churu news khas khabar, churu news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved