• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मतगणना के लिए आवश्यक सभी व्यवस्थाएं समय से हो सुनिश्चित : सत्यानी

All arrangements necessary for counting of votes should be ensured on time: Satyani - Churu News in Hindi

चूरू। जिला निर्वाचन अधिकारी पुष्पा सत्यानी व पुलिस अधीक्षक जय यादव ने शुक्रवार को लोकसभा आम चुनाव-2024 के लिए जिला मुख्यालय पर राजकीय लोहिया महाविद्यालय में बनाए गए मतगणना स्थल पर मतगणना की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए। सत्यानी ने कहा कि मतगणना के लिए आवश्यक सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से व समुचित रूप से सुनिश्चित की जाएं। इसके लिए पूर्व तैयारी रखें। स्ट्राँग रूम में खिड़कियों, दरवाजों आदि को समुचित ढंग से बंद किया जाए तथा सीसीटीवी व सर्विलांस की सुदृढ़ व्यवस्था की जाए। इसी के साथ सुरक्षा बलों के लिए भी पर्याप्त व्यवस्था की जाएं। उन्होंने कहा कि स्ट्राँग रूम में ईवीएम को रखे जाने के लिए साइनेज आदि समय रहते लगा दिए जाएं। ईवीएम रखने के दौरान परिसर में परिवहन संबंधी कोई परेशानी न हो। इसी के साथ मतगणना कक्षों में टेबल व बैठक व्यवस्था, फर्नीचर, रोशनी आदि की व्यवस्था भी समय रहते सुनिश्चित की जाएं।
जिला निर्वाचन अधिकारी सत्यानी व पुलिस अधीक्षक यादव ने लोकसभा क्षेत्र के सभी विधानभावार निर्धारित स्ट्राँग रूम व मतगणना कक्षों का अवलोकन किया।
पुलिस अधीक्षक यादव ने सुरक्षा बलों के ठहरने, तैनाती स्थल, प्रवेश व निकास सहित सर्विलांस व्यवस्था की जानकारी लेते हुए समुचित व्यवस्थाओं के लिए निर्देशित किया।
इस दौरान सीईओ मोहनलाल खटनावलिया, एपीआरओ मनीष कुमार, डॉ रविन्द्र बुडानिया, डॉ प्रशान्त शर्मा, जितेन्द्र कुमार, सानिवि एक्सईएन बीएल सोनी, बुद्धमल वर्मा, नवीन, संदीप सहित अन्य उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-All arrangements necessary for counting of votes should be ensured on time: Satyani
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: churu, district election officer, pushpa satyani, superintendent of police, jai yadav, counting place, inspection, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, churu news, churu news in hindi, real time churu city news, real time news, churu news khas khabar, churu news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved