• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कैम्पस प्लेसमेंट शिविर में 54 अभ्यर्थियों का हुआ प्रारंभिक चयन

54 candidates were initially selected in the campus placement camp. - Churu News in Hindi

चूरू। रोजगार सेवा निदेशालय राजस्थान जयपुर और जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशानुसार मंगलवार को जिला रोजगार कार्यालय में बेरोजगार युवाओं के लिए कैम्पस प्लेसमेंट शिविर आयोजित किया गया। रोजगार सहायक निदेशक वर्षा जानू ने बताया कि शिविर में शामिल नियोजकों द्वारा विभिन्न पदों की रिक्तियों के बारे में जानकारी दी गई। शिविर में करीब 107 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जिनमें से प्रारम्भिक रूप से 54 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। उन्होंने बताया कि इस कैम्पस प्लेसमेंट शिविर में फ्यूजन फाइनेन्स, सीआईआई एमसीसी, अम्बुजा फाउण्डेशन तथा हार्ट केयर हॉस्पिटल इत्यादि कम्पनियों द्वारा साक्षात्कार के माध्यम से बेरोजगार आशार्थियों का प्रारम्भिक चयन किया गया। इस दौरान कनिष्ठ रोजगार अधिकारी सुशीला कताला, आरएसएलडीसी समन्वयक जितेन्द्र, वरिष्ठ सहायक संजय गोस्वामी व संदीप न्यौल, सूचना सहायक मुकेश कुमार, जितेन्द्र ने सहयोग किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-54 candidates were initially selected in the campus placement camp.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: employment services, campus placement camp, unemployed youth, district employment office, churu, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, churu news, churu news in hindi, real time churu city news, real time news, churu news khas khabar, churu news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved