• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नाश्ता बनाने के दौरान गैस सिलेण्डर फटने से महिला की मौत

Woman dies after gas cylinder explodes while preparing breakfast - Bikaner News in Hindi

बीकानेर । गंगाशहर थाना इलाके में मंगलवार सुबह नाश्ता बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में आग लग गई। हादसे में महिला की मौत हो गई जबकि पति व बेटा झुलस गए, जिनका पीबीएम अस्पताल में उपचार चल रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर दीपक शर्मा ने बताया कि मूलचंद कुम्हार गोपेश्वर बस्ती में परिवार सहित रहता है। मंगलवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे उसकी पत्नी मंजू देवी चाय-नाश्ता बनाने रसोई में गई। चूल्हा जलाते समय सिलेंडर से गैस लीकेज होने के कारण आग लग गई और जोरदार धमाका हुआ। धमाके से उसका पति व बेटा पुनीत रसोई की तरफ पहुंचे तब मंजू आग की लपटों से घिरी हुई थी। पति व पुत्र ने आग बुझाने की कोशिश की, जिससे वह भी झुलस गए।मंजू 85 प्रतिशत झुलसी। गंगाशहर एसएचओ परमेश्वर ने बताया कि मंजू देवी आग से करीब 85 प्रतिशत झुलस गई। उसके मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान करवाए जा चुके हैं। करीब दो-तीन घंटे बाद उसका दम टूट गया। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। इस संबंध में मर्ग दर्ज की गई है। पिता पुत्र का इलाज चल रहा है। मूलचन्द गंगाशहर में सब्जी का गाड़ा लगाता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Woman dies after gas cylinder explodes while preparing breakfast
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: woman dies, after gas cylinder explodes, while preparing breakfast, bikaner, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bikaner news, bikaner news in hindi, real time bikaner city news, real time news, bikaner news khas khabar, bikaner news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved