• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

NSS : रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन

NSS: Seven day special camp concludes with colorful cultural program - Bikaner News in Hindi

बीकानेर। राजकीय डूँगर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के 7 दिवसीय विशेष शिविर का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ समापन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता क्रमशः किशोर सिंह राजपुरोहित व भवानी सिंह रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डूँगर महाविद्यालय के वरिष्ठ संकाय सदस्य प्रोफेसर डॉ. इंद्रसिंह राजपुरोहित ने की। बीकानेर के प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर व अंग्रेजी भाषा के विद्वान किशोर ने स्वयं सेवकों को अन्य गतिविधियों के साथ स्वयं के भविष्य पर भी लक्ष्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने स्वयंसेवकों को राष्ट्रहित के लिए भी सदैव तत्पर रहने के लिए भी प्रेरित किया। मुख्य वक्ता भवानी सिंह ने स्वयंसेवकों को सतत परिश्रम करने व निरंतर परोपकार व निस्वार्थ भाव से राष्ट्र की सेवा करने की अपील की। कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ. राजपुरोहित ने स्वयंसेवकों को संवेदनशील नागरिक बनकर राष्ट्र की सेवाकार्य में आहुति देने की प्रेरणा दी।
समापन कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने विभिन्न प्रस्तुतियां यथा भाषण, एकल नृत्य, समूह नृत्य, नाटक इत्यादि करके कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम के अंत मे सात दिवसीय शिविर में कार्य करने वाले बेहतरीन स्वयंसेवक बाबूलाल गर्ग, कृष्णा शर्मा, सुजल भाटी, महेश नैन, हेमप्रभा,श्वेता, कांता, नवनीत सुथार, अनुराधा रजवानिया को सम्मानित किया गया।
सात दिवसीय विशेष शिविर के दौरान विभिन्न प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले स्वयंसेवकों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एनएसएस के समन्वयक डॉ. केसरमल, डॉ. निर्मल कुमार रांकावत, डॉ. संपत भादू उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन स्वयंसेवक भावना प्रजापत व कृष्णा शर्मा ने किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-NSS: Seven day special camp concludes with colorful cultural program
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bikaner, 7-day special camp, national service scheme, concluded, colorful cultural program, government dungar college, chief guest, keynote speaker, kishore singh rajpurohit, bhavani singh, presided over, professor dr inder singh rajpurohit, senior faculty member, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bikaner news, bikaner news in hindi, real time bikaner city news, real time news, bikaner news khas khabar, bikaner news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved