• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नीट की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को दी तनाव प्रबंधन की जानकारी

Information on stress management given to students preparing for NEET - Bikaner News in Hindi

बीकानेर। विश्व आत्महत्या रोकथाम सप्ताह के तीसरे दिन सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज, बीकानेर के प्रधानाचार्य व नियंत्रक डॉ. गुंजन सोनी के निर्देशानुसार मानसिक रोग एवं नशामुक्ति विभाग द्वारा सिंथेसिस कोचिंग संस्थान के छात्रों के लिए एक जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया। सेमिनार में आचार्य डॉ. श्रीगोपाल गोयल ने छात्रों को आत्महत्या रोकथाम, मानसिक स्वास्थ्य देखभाल और तनाव प्रबंधन पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के दौरान छात्र तनाव और असफलता से हताश हो सकते हैं, लेकिन धैर्य और सकारात्मक सोच ही सही दिशा दिखाती है। डॉ. गोयल ने नियमित व्यायाम, योग, समय प्रबंधन, पर्याप्त नींद और विचारों को परिजनों व मित्रों के साथ साझा करने को तनाव कम करने के प्रभावी उपाय बताया। डॉ. मनीषा चौधरी ने आत्महत्या रोकथाम के लिए क्यूपीआर मॉडल की जानकारी दी। यह मॉडल आम लोगों से लेकर पेशेवरों तक को आत्महत्या की आशंका वाले व्यक्तियों की सहायता करने का प्रशिक्षण देता है।
कार्यक्रम में एनएमएचपी से सी.आर.ए. विनोद कुमार पंचारिया, नर्सिंग स्टाफ राजीराम और कोचिंग संस्थान से प्रवीण शर्मा भी उपस्थित रहे। सभी ने छात्रों को जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने और कठिन परिस्थितियों में निराश न होकर मदद लेने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का समापन प्रवीण शर्मा द्वारा अतिथियों का सम्मान और आभार प्रकट कर किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Information on stress management given to students preparing for NEET
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bikaner, world suicide prevention week\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bikaner news, bikaner news in hindi, real time bikaner city news, real time news, bikaner news khas khabar, bikaner news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved