• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जिला कलेक्टर ने डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण

District Collector inspected the construction work going on in Dr. Karani Singh Stadium - Bikaner News in Hindi

- जिम एवं फिटनेस सेंटर, मल्टीपरपज इनडोर हॉल तथा सलीम दुर्रानी आवासीय खेल विद्यालय का हो रहा निर्माण बीकानेर। जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में निर्माणाधीन जिम एवं फिटनेस सेंटर, मल्टीपरपज इनडोर हॉल तथा सलीम दुर्रानी आवासीय खेल विद्यालय के कार्यों का शनिवार को जायजा लिया। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। आरएसआरडीसी के अधिकारी इनकी नियमित मॉनिटरिंग करें। जिला कलेक्टर ने बताया कि 50 लाख की लागत से बनने वाले जिम एवं फिटनेस सेंटर का भवन निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। यहां पंखे, ट्यूबलाइट और एसी लगाकर अगले एक सप्ताह आरएसआरडीसी इसे खेल विभाग को सौप दे। जिससे खेल विभाग द्वारा आवश्यक उपकरण लगाकर इसे चालू किया जा सके।
उन्होंने बताया कि मल्टीपरपज इनडोर हॉल निर्माण का लगभग 80 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। इस पर 8.22 करोड रुपए होंगे। इसमें जिमनास्टिक, बॉक्सिंग, टीटी और रेसलिंग हॉल तथा जिम जैसी सुविधाएं होंगी।
उन्होंने कहा कि इनडोर खेलों के दृष्टिकोण से यह अत्यंत लाभदायक साबित होगा। उन्होंने 13 करोड रुपए की लागत से बनने वाले सलीम दुर्रानी आवासीय खेल विद्यालय भवन निर्माण कार्य के निरीक्षण के दौरान ग्राउंड फ्लोर में दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए तथा ऊपरी मंजिल में कोच और वरिष्ठ खिलाड़ियों के लिए अटैच रूम बनवाने के निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि आवासीय स्कूल का निर्माण चार मंजिल में होगा तथा इसमें 288 खिलाड़ी रह सकेंगे। वर्तमान में इसके भवन के फाउंडेशन का काम पूर्ण हुआ है। उन्होंने इस कार्य को जल्दी पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला कलेक्टर ने डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में नियुक्त खेल प्रशिक्षकों से मुलाकात की तथा स्टेडियम की व्यवस्थाओं संबंधी फीडबैक लिया।
इस दौरान आरएसआरटीसी की परियोजना निदेशक शिल्पा कच्छवाहा तथा परियोजना अधिकारी अशोक चौहान मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-District Collector inspected the construction work going on in Dr. Karani Singh Stadium
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: district collector inspected, the construction work, going on in dr karani singh stadium, bikaner, dr karani singh stadiumdistrict collector namrata vrishni, multipurpose indoor hall and salim durrani residential sports school, rsrtc project director shilpa kachchhwaha and project officer ashok chauhan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bikaner news, bikaner news in hindi, real time bikaner city news, real time news, bikaner news khas khabar, bikaner news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved