• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अभियंता दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित

Blood donation camp organized on Engineers Day - Bikaner News in Hindi

बीकानेर। अभियंता दिवस (इंजीनियर्स डे) के अवसर पर सकेंगे को जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता कार्यालय में रक्तदान शिविर का अयोजन किया गया। शिविर संयोजक अधिशाषी अभियंता बलबीर सिंह ने बताया कि शिविर पीबीएम अस्पताल के सहयोग से आयाजित किया गया। शिविर का शुभारम्भ अतिरिक्त मुख्य अभियंता राजेश पुरोहित, अधीक्षण अभियंता खेमचंद सिंगारिया व चिकित्सा विभाग के डाक्टर्स व कर्मचारियों द्वारा मोक्षगुडंम विश्वेश्वरैया की तश्वीर पर पुष्प अर्पित कर किया। शिविर में जलदाय विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वप्रेरणा से 62 यूनिट रक्तदान किया। अतिरिक्त मुख्य अभियंता राजेश पुरोहित ने इस अवसर पर कहा कि अभियंता दिवस पर रक्तदान किया जाना सभी अभियंताओं के लिए एक गर्व की बात है। यह पुनीत कार्य जरूरतमंद के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भागीदारी निभाएगा। अधीक्षण अभियंता खेमचंद सिंगारिया ने कहा कि रक्तदान एक महादान है, जो किसी की जिदंगी बचा सकता है। सभी को एक वर्ष में कम से कम एक बार रक्तदान करना चाहिए। ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग, पीबीएम एवं संबद्ध चिकित्सालय वर्ग के शिविर प्रभारी डॉ. कुलदीप मेहरा ने बताया कि एक स्वस्थ आदमी को वर्ष में तीन बार रक्त दान करना चाहिए, जिससे कॉलोस्ट्रोल नियंत्रण में रहता है और उनके हदय रोग की संभावनाएं बहुत कम हो जाती हैं। रक्तदान से नई ब्लड सेल्स बनती हैं, जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढती है।
शिविर संयोजक नगर वृत्त के अधिशाषी अभियंता बलबीर सिंह ने रक्तदान करने वाले सभी अधिकारियों और पीबीएम प्रशासन का आभार जताया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Blood donation camp organized on Engineers Day
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bikaner, engineers day, blood donation camp\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bikaner news, bikaner news in hindi, real time bikaner city news, real time news, bikaner news khas khabar, bikaner news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved