• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बीकानेर स्थापना दिवस समारोह

Bikaner Foundation Day Celebration - Bikaner News in Hindi

चंदा महोत्सव गुरुवार को शुक्रवार को होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम जिला कलेक्टर ने किया पोस्टर का लोकार्पण बीकानेर । बीकानेर नगर स्थापना दिवस कार्यक्रमों की श्रंखला में 20 अप्रैल को चंदा महोत्सव और 21 को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा। जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने सोमवार को इनके बैनर का विमोचन किया।
इस अवसर पर जिला कलेक्टर ने कहा कि नगर स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि सभी कार्यक्रम भव्य तरीके से आयोजित हों।
श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर विकास एवं पर्यावरण समिति के सचिव सीताराम कच्छावा ने बताया कि कार्यक्रमों का आयोजन
जिला प्रशासन, नगर विकास न्यास, राज. संगीत नाटक अकादमी, जोधपुर तथा समिति के संयुक्त तत्वावधान में होगा। चंदा महोत्सव लक्ष्मीनाथ मंदिर के सामने स्थित गणेश मंदिर परिसर में होगा। इसमें शहर के 10 चंदा कलाकारों द्वारा विभिन्न संदेश उकेरे हुए चंदे उड़ाए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि ऐसी मान्यता है कि राव बीकाजी ने बीकानेर की स्थापना के समय सूर्य के आकार के गोल चंदे में अपनी पगड़ी रखकर सूर्य देवता को अर्पित की थी तथा बीकानेर की खुशहाली की कामना की थी। तब से इस परंपरा का निर्वहन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि 21 अप्रैल को लक्ष्मीनाथ पार्क परिसर में भव्य सांस्कृतिक संध्या आयोजित होगी। इसमें स्थानीय एवं राजस्थान संगीत नाटक अकादमी जोधपुर के आमंत्रित कलाकारों द्वारा गीत, संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियां दी जाएगी।
इस अवसर पर सहायक निदेशक (जनसंपर्क) हरिशंकर आचार्य, रतन तंबोली, शिव कुमार सोनी, मनोज कुमार सेवग, शशि दरगड़, हनुमंत प्रसाद आसोपा तथा धीरज जैन मौजूद रहे।
-----

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bikaner Foundation Day Celebration
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bikaner, sitaram kachhawa, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bikaner news, bikaner news in hindi, real time bikaner city news, real time news, bikaner news khas khabar, bikaner news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved