• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दीपावली सजावट प्रतियोगिता-2024 का यूनेस्को टीम करेगी अवलोकन

UNESCO team will observe Deepawali Decoration Competition-2024 - Bhilwara News in Hindi

भीलवाड़ा। जिला यूनेस्को एसोसिएशन द्वारा दीपावली के अवसर पर सामुहिक सजावट को प्रोत्साहित करने की दृष्टि से आयोजित ‘‘दीपावली सजावट प्रतियोगिता-2024’’ का आयोजन किया जा रहा है। जिला यूनेस्को एसोसिएशन के अध्यक्ष चेतन मानसिंहका ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि दीपावली सजावट प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए 7 सदस्यों वाली एक कमेटी कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश जैन की अध्यक्षता में आज से बाजारों में निरीक्षण करने के साथ-साथ सर्किल एवं व्यक्तिगत सजावट का भी अवलोकन करेगी। यह कमेटी चार दिन तक लगातार 30 अक्टूबर से 02 नवम्बर तक सामूहिक सजावट व व्यक्तिगत सजावट के साथ-साथ सर्कल का अवलोकन करेगी। इस कमेटी में प्रवक्ता मधु लोढा, हरनारायण माली, विशाल विजयवर्गीय, अनिल कोठारी, आनंद जैन, अरूणा पोखरणा शामिल रहेंगे। जिला यूनेस्को एसोसिएशन के सचिव जगदीश चन्द्र मून्दड़ा ने बताया कि यूनेस्को एसोसिएशन पिछले 40 वर्षों से दीपावली सजावट प्रतियोगिता का आयोजन करती आ रही है। क्यूकि यूनेस्को का उद्देश्य सेवा और सद्भाव के साथ क्षेत्रीय परम्परागत रीति-रिवाजों और महापर्वों को बढ़ावा देना भी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-UNESCO team will observe Deepawali Decoration Competition-2024
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bhilwara, district unesco association, diwali\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhilwara news, bhilwara news in hindi, real time bhilwara city news, real time news, bhilwara news khas khabar, bhilwara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved