• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भीलवाड़ा : स्‍मृति वन में हुआ पौधरोपण, 1000 पौधे रोपे

Plantation Program Organizing in Bhilwara Smriti Van - Bhilwara News in Hindi

भीलवाड़ा। जिला प्रशासन ने आज स्‍मृति वन में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया,जिसमें पुलिस अधीक्षक प्रदीप मोहन शर्मा व एडीएम प्रशासन लाला राम घुघरवाल ने पौधे लगाये। इस दौरान उन्‍होंने स्‍मृति वन क्षेत्र का निरीक्षण भी किया। स्‍मृति वन में आज करीब 1 हजार से ज्‍यादा पौधे लगाए गए। पुलिस अधीक्षक प्रदीप मोहन शर्मा ने कहा कि पहले यह पहाडी क्षेत्र विरान लगता था, लेकिन आमजन के सहयोग और पर्यावरणविद् बाबूलाल जाजू के अथक प्रयासों से यह आज हरा-भरा हो गया है। यहां पर जो पौधे लगाये गये है उससे यह पहाडी़ अब पूरी तरह हरियाली से अच्‍छादित हो गई है। आज हमने भी यहां पर पौधा लगाया है और आमजन से भी आह्वान करते हैं कि वह भी एक पौधा जरूर लगाये। पर्यावरण विद् बाबू लाल जाजू ने कहा कि 7 वर्ष पूर्व 150 बिघा की इस पहाडी को ग्रामवन सुरक्षा एवं प्रबन्‍ध समिति द्वारा गोद ली गई थी। उसके बाद यहां हर पौधे लगाये गये और 25 हजार पेडों का लगाया गया। इसी कडी में आज 1 हजार पौधे यहां पर लगाये जा रहे हैं। जिससे की भीलवाड़ा में फैल रहे पर्यावरण प्रदूषण को कम किया जा सकें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Plantation Program Organizing in Bhilwara Smriti Van
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: plantation program organizing in bhilwara smriti van, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, bhilwara news, bhilwara news in hindi, real time bhilwara city news, real time news, bhilwara news khas khabar, bhilwara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved