• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

12 साल पुराने रिश्वत के मामले में दलाल को मिली दो साल की सजा

Broker gets two years imprisonment in 12-year-old bribery case - Bhilwara News in Hindi

भीलवाड़ा। सदर थाना मे तैनात दिवान रामराज मीणा के लिये एक दलाल द्वारा रिश्वत लेने के मामले में 12 साल बाद भ्रष्टाचार निवारण न्यायालय ने दलाल को दो साल की सजा ओर पांच हजार रूपये के जुर्माने से दण्डित किया है। विशिष्ट लोक अभियोजक केके शर्मा ने बताया कि परिवादी ने 12 साल पहले 18 जुलाई 2012 को तत्कालीन डीएसपी भीम सिंह बीका को शिकायत की कि सदर थाने मे तैनात दिवान रामराज मीणा द्वारा एक मामले में दलाल सुवाणा निवासी सोमेश्वर जाट के माध्यम से रिश्वत के तौर पर 20 हजार रुपये मांगे जा रहे है। इस पर परिवादी को पांच हजार रुपए नगद एसीबी की टीम ने देकर 18 जुलाई 2012 को दलाल सोमेश्वर जाट की चाय की दुकान पर भेजा। जहां जाट ने रिश्वत की राशि पांच हजार लेकर अपनी जेब मे रख ली। एसीबी की टीम ने दलाल से रिश्वत की राशि बरामद कर तत्कालीन दीवान रामराज मीणा एवं दलाल सोमेश्वर जाट को गिरफ्तार कर न्यायालय में चार्जशीट पेश की।
इसी दौरान 30 नवंबर 2015 को आरोपी दीवान रामराज मीणा की मौत हो गई। न्यायालय ने इसी मामले में सोमवार को आरोपी दलाल सोमेश्वर जाट को दो साल की सजा एवं 5 हजार रुपये के जुर्माने से दंडित किया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Broker gets two years imprisonment in 12-year-old bribery case
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bhilwara, anti-corruption court, broker sentenced, two years imprisonment, bribe case, diwan ramraj meena, sadar police station, \r\n\r\n\r\n\r\n\r\n\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhilwara news, bhilwara news in hindi, real time bhilwara city news, real time news, bhilwara news khas khabar, bhilwara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved