• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सेवादल कार्यकर्ताओं ने किया संगठन संस्थापक को याद

Seva Dal workers remembered organization founder dr narayan subbarao hardikar - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर। सेवादल संस्थापक डाॅ नारायण सुब्बाराव हार्डिकर की जयंती पर शहर में सेवादल कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर कांग्रेस सेवादल पदाधिकारियों ने कहा कि सेवादल के संस्थापक डाॅ नारायण सुब्बाराव हार्डिकर का जन्म कर्नाटक के रत्नागिरी में हुआ था। देश की आजादी के समय कुछ कार्यकर्ताओं में अनुशासनहीनता थी, इस अनुशासनहीनता को रोकने के लिए उन्होंने सेवादल की स्थापना की। उस वक्त उसका नाम हिन्दुस्तानी सेवादल रखा गया। बाद में वह कांगेस सेवादल में विलीन हुआ। उन्होंने देश को आजादी दिलाने में अपना बड़ा योगदान दिया। वे काफी अनुशासन प्रिय थे। कांगेस के सभी कार्यक्रमों में कांग्रेस सेवादल की अग्रणी भूमिका रही है। इस अवसर पर सेवादल के राष्ट्रीय प्रशिक्षक चुन्नी कप्तान, एआईसीसी के सदस्य धर्मेन्द्र शर्मा, भरतपुर के मुख्य संघटक दाऊदयाल जोशी, श्रीभगवान कटारा, शहर अध्यक्ष रमेश पाठक, सुबोध चंसोरिया, यदुनाथ दारापुरिया, इंद्रजीत भारद्वाज, यूथ रतन कुम्हा, रामेश्वर सैनी, हेमेंद्र चीकू, श्याम गुर्जर, बृजेंद्र चीमा, राजेश बाल्मीकि, अमर सिंह, मनोज, बृजेश, कल्लन, कपिल के साथ जिला पदाधिकारी और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर सेवादल की ओर से परिंडे भी बांधे गए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Seva Dal workers remembered organization founder dr narayan subbarao hardikar
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sevadal, workers, organizationfounder, drnarayansubbaraohardikar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved