• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

डॉ. गर्ग ने क्रिकेट प्रतियोगिता का किया समापन

Dr. Garg concluded the cricket competition - Bharatpur News in Hindi

-विजयी टीमों को पुरस्कार देकर किया सम्मानित भरतपुर। शहर के पापडी मौहल्ला के वाल्मिकी समाज द्वारा एमएसजे कॉलेज खेल मैदान पर आयोजित हो रही क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ. सुभाष गर्ग ने किया। जहां उन्होंने विजयी टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस प्रतियोगिता में शहर की 12 टीमों ने भाग लिया। समापन समारोह में डॉ. गर्ग ने कहा कि खेल मानव जीवन के अभिन्न अंग हैं। प्रत्येक व्यक्ति को स्वस्थ एवं फीट रहने के लिये कोई न कोई खेल को जीवन में अवश्य अपनाना चाहिए। उन्होंने विजयी टीम के खिलाडियों को बधाई देते हुये कहा कि वे और अधिक मेहनत करें ताकि वे जिला अथवा राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में शामिल हो सकें। वहीं दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम के खिलाडियों से कहा कि वे अपने खेल में और सुधार लायें जिससे आगामी दिनों में होने वाली प्रतियोगिताओं में विजयी हो सके।
प्रारंभ मंे डॉ. गर्ग का आयोजन समिति के पदाधिकारी महेश रसलीन, महंत रामलाल, पप्पू प्रधान, पवन बेनीवाल, उमेश जादौन, सचिन वाल्मिकी आदि ने स्वागत किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Dr. Garg concluded the cricket competition
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bharatpur, valmiki samaj, msj college sports ground, cricket competition, former minister, mla dr subhash garg, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved