• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

एडीएम सिटी एवं एएसपी ने किया चैकपोस्टों का निरीक्षण

ADM City and ASP inspected the checkposts - Bharatpur News in Hindi

- वाहनों की सघन जॉच कर प्रतिबंधित सामग्री के निरीक्षण के दिये निर्देश भरतपुर । विधानसभा चुनाव में प्रतिबंधित सामग्री के परिवहन एवं आदर्श आचार संहिता की पालना के लिये गठित किये गये चैकपोस्टों का बुधवार को अतिरिक्त कलक्टर शहर श्वेता यादव एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भूपेन्द्र शर्मा ने आकस्मिक निरीक्षण कर वाहनों की सघन जॉच कर प्रतिबंधात्मक सामग्री के परिवहन पर रोक लगाने के निर्देश दिये। अतिरिक्त कलक्टर शहर ने बताया कि चुनाव को स्वतंत्र एवं निष्पक्षता से सम्पन्न कराने के लिये जिले में एएसटी एवं एफएसटी टीमों के साथ स्थाई चैकपोस्टों का गठन किया गया जिसमें प्रत्येक वाहनों की जॉच के साथ प्रतिबंधित सामग्री व नकदी के परिवहन पर रोक लगाने का कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि बुधवार को ऊॅचा नगला चैक पोस्ट पर बनाये गये निगरानी दल का आकस्मिक निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को चुनाव आयोग की गाइड लाईन के अनुसार वाहनों की सघन जॉच करने के निर्देश दिये।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने कहा कि लगातार 24 घंटे प्रत्येक टीम वाहनों की जॉच के साथ प्रतिबंधात्मक सामग्री या नकदी पाये जाने पर चुनाव आयोग की गाइड लाईन के अनुसार त्वरित कार्यवाही करें। उन्होंने चैक पोस्ट पर वाहनों की जॉच के समय पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था एवं कैमरा टीम को हमेशा सक्रिय रखने के निर्देश दिये।
उन्होंने ऊॅचा नगला चैकपोस्ट, सारस चौराहा चैक पोस्ट का आकस्मिक निरीक्षण किया जहॉ एसएसटी टीम , अर्धसैनिक बल व पुलिस के जवान मुस्तैदी से पाये गये। अधिकारियों ने जॉच रजिस्टर का भी निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किये।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-ADM City and ASP inspected the checkposts
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: adm city, and asp, inspected, the checkposts, bharatpur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved