• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बाड़े में आग लगाने के मामले का आरोपी गिरफ्तार

Accused arrested in enclosure fire case - Bharatpur News in Hindi

अभियुक्त के विरुद्ध देसी कट्टे रखने के दो प्रकरण पूर्व से उच्चैन में दर्ज है, एक वर्ष से स्टेंडिंग वारंट में भी फरार चल रहा था रूपवास। रूपवास क्षेत्र की गहनौली थाना पुलिस ने पुरानी रंजिश को लेकर गुरुवार को पड़ोसी के बाड़े में आग लगाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ़्तार किया है। आरोपी उच्चैन के आर्म्स एक्ट के एक मामले में भी एक साल से फ़रार चल रहा था। गहनौली थानाधिकारी जितेन्द्र कुमार गगवानी ने बताया कि तीन दिन पहले खुड़ासा गाँव के अमरसिंह गुर्जर ने रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि खेत पर क़ब्ज़ा करने की रंजिश को लेकर नरसी पुत्र नरपत गुर्जर ने रात को उसके बाड़े में आग लगा दी।
बाड़े से सामान और पशु निकालते वह ख़ुद झुलस गया तथा एक मोटरसाइकिल जलकर राख हो गई। छप्परपोश बाड़े में रखी सात-आठ ट्रॉली कड़ब भी जल गई है। साथ ही बताया कि आरोपित नरसी गुर्जर के विरूद्ध पूर्व में देसी कट्टे रखने के दो मुकदमे उच्चैन में दर्ज हैं। जिनमें एक प्रकरण में गत वर्ष न्यायालय ने स्टेंडिंग वारंट जारी कर रखा था। अब इसको वारंट में भी अलग से गिरफ्तार किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Accused arrested in enclosure fire case
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: accused, arrested, enclosure, fire case, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved