• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

तालों की जद में रही कपड़ों की दुकानें

बाड़मेर। देशभर में जीएसटी के विरोध का दौर जारी है। विभिन्न संगठनों के भारत बंद के आह्वान से पहले कपड़ा व्यापार महासंघ के आह्वान पर राज्यभर में कपड़ा व्यापारियों ने मंगलवार से तीन का बंद शुरू कर दिया। कपड़े की सभी दुकानों पर ताले लगने के चलते कपड़ा खरीदने आए लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कपड़े पर पांच प्रतिशत जीएसटी लगाए जाने के विरोध में राजस्थान कपड़ा व्यापार महासंघ के बैनर तले कपड़ा व्यापारियों ने भी अपनी दुकानें बंद रखकर प्रदर्शन किया। महासंघ के मुताबिक देश में आजादी के बाद पहली बार कपड़े पर कर लगाया जा रहा है। इसका देशभर में विरोध हो रहा है। पूर्व में भी जीएसटी को लेकर हुई बैठकों में स्पष्ट किया गया था कि जिन वस्तुओं पर एक्साइज, वेट, सर्विस टैक्स नहीं है, उन्हें जीएसटी से मुक्त रखा जाएगा। बाद में कपड़ा व्यापारियों ने जीएसटी हटाने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-locked on all Cloths shops in barmer
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: protest of gst, rajasthan textile trade federation barmer, five percent gst, locked on cloths shops, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, barmer news, barmer news in hindi, real time barmer city news, real time news, barmer news khas khabar, barmer news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved