• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा का अधिकार पर हुई कार्यशाला

Workshop on Right to Healthcare - Baran News in Hindi

बारां। जन स्वास्थ्य अभियान राजस्थान, एनएफआई एवं प्रयास संस्था, चित्तौडग़ढ के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढीकरण के लिए समुदाय आधारित संगठनों की कार्यशाला स्वास्थ्य भवन सभागार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय परिसर में किया गया। जिसमें बारां एवं झालावाड़ जिलों से संस्था संगठनों के प्रतिनिधियों, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधि ने भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. नरेन्द्र गुप्ता संयोजक जन स्वास्थ्य अभियान राजस्थान एवं सलाहकार प्रयास ने गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढीकरण के लिए स्वयंसेवी संगठनों के योगदान पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि संविधान में जीने का अधिकार दिया है तो गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा का अधिकार भी इसमें निहित है। देश के समस्त नागरिकों को सामान्य चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए सकल घरेलु उत्पाद का 5 प्रतिषत खर्च करना है, किन्तु इसके विपरित सरकार मात्र 1.2 प्रतिशत ही खर्च रही है। देश में कुछ व्यक्ति आवश्यकता से अधिक सम्पन्न हैं, लेकिन ज्यादातर व्यक्तियों के पास नाम मात्र की संपति और संसाधन है। इस प्रकार की असमानता से देश में विकट स्थिति बनी हुई हैं। देश में पोषण की पूर्ति के लिए मिड-डे मिल, पूरक पोषाहार, राशन की दुकानों के माध्यम से पूर्ति करने की कोशिश की जारी है, फिर भी देश में आधे से अधिक महिलाएं एवं बच्चे कुपोषित हैं। अजमेर एवं नागौर को भूख रहित, कुपोषण मुक्त जिला बनाने के लिए और अधिक काम करने की आवश्यकता है। डॉ. गुप्ता ने निशुल्क दवा एवं जांच योजना पर विस्तृत्व वक्तव्य देते हुए कहा कि भारत में निर्मित जैनेरिक दवाइयों का विश्व के 200 से अधिक देशों में निर्यात किया जाता हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि जैनेरिक एवं ब्राण्डेड दवाओं की गुणवत्ता में कोई अन्तर नहीं है। सरकार का दवाओं के मूल्य निर्धारण के लिए 2 लाख रुपए का बजट है, जो कि बहुत कम हैं। अभी भी 80 व्यक्तियों को उपचार के लिए होने वाला व्यय जेब से करना पड़ रहा है। उसमें से भी 70 प्रतिशत व्यक्तियों का पैसा केवल दवाईयों पर खर्च होता है। शुरूआत में इस योजना का संचालन 80 प्रतिशत ठीक हो रहा था, लेकिन अब घट कर 60 प्रतिशत से कम हो गया है। इसका कारण है कि जिस प्रकार से संचालन होना चाहिए वैसा नहीं हो पा रहा है। इसके लिए समुदाय के निगरानी की आवश्यकता है। चिकित्सक व अन्य स्वास्थ्य सेवा प्रदाता भी दवा कम्पनियों के लालच में आकर भ्रामक बयान दे रहे हैं। इस कारण भी उपभोक्ता भ्रमित हो रहा है। इसके चलते हमें जागरुक होने की आवश्यकता है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Workshop on Right to Healthcare
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: workshop, right, healthcare, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, baran news, baran news in hindi, real time baran city news, real time news, baran news khas khabar, baran news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved