• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

वैश्य समाज की शादी में नही बनेंगे छप्पन व्यंजन लिफाफा प्रथा पर लगेगी लगाम

Vaishya society will not get married, Chhappan dishes will not work on envelope practice - Baran News in Hindi

बारां। अंर्तराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की प्रांतीय कार्यकारणी की बैठक जयपुर स्थित एआरजी आडोटोरियम में राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक रामदास अग्रवाल, मुख्य शासन सचिव अशोक जैन, पूर्व शासन सचिव पुरूषोत्तम गुप्ता सहित गणमान्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। बैठक में 33 जिलों से पहुंचे प्रतिनिधियों ने नवनिर्चाचित जिलाध्यक्ष का शाॅल, फूल, स्मृति चिन्ह से स्वागत किया। इस अवसर पर जयपुर चेप्टर अध्यक्ष सुरेश पाटोदिया ने अपने सारगर्भित वक्तव्य में समाज में फिजूलखर्ची पर लोग लगाने के साथ शादी विवाह में छप्पन व्यंजन बंद करने का आव्हान किया तथा शादियों में दिए जाने वाली लिफाफा प्रथा पर भी रोक लगाने की बात करते हुए फिजूलखर्ची पर रोक लगाने का प्रस्ताव रखा। इस पर ध्वनिमत से उपस्थित प्रदेश के पदाधिकारियों ने स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास अग्रवाल ने युवा पीढी को डिजिटल व्यवस्था से जोडते हुए समाज में युवाओं की सक्रिय भागीदारी के साथ-साथ वेश्य व्यापारियों को जीएसटी से जुडते हुए देश की अर्थव्यवस्था में योगदान का आव्हान किया। इस अवसर पर ईवीएफ बेवसाइट का शुभारंभ करते हुए वैश्य समाज की गतिविधियों से देश विदेश के वैश्य बंधुओं को जोडने की शुरूआत की गई। समारोह में बारां जिला वैश्य महासम्मेलन के ललितमोहन खंडेलवाल ने वैश्य बंधुओं से आग्रह करते हुए कहा कि शादी विवाह में लिफाफा प्रथा को बंद करते हुए एक नई व्यवस्था की शुरूआत की जाए जब भी वैश्य समाज के लोग समाज से जुडे किसी गरीब मरीज को देखने चिकित्सालय में जाए तो उसकी मदद में वहां एक लिफाफा अवश्य रखकर आए ताकि वह लिफाफा उसकी बीमारी के ईलाज में मददगार साबित हो। खंडेलवाल ने कहा कि शादी विवाह उत्वस में जिस प्रकार रूपयों की बर्बादी कर रूपयो को सडको पर उछाल कर फेंका जाता है उसे रोकते हुए वैश्य समाज की कुलदेवी के रूप में लक्ष्मी की पूरी तरह इज्जत करते हुए उसका सदुपयोग समाज सेवा, राष्ट्र सेवा, दीन दुखियों की सेवा में करे। समारोह में बारां से प्रदेश मंत्री यशभानु कुमार जैन, कार्यकारी जिलाध्यक्ष जयनारायण हल्दिया, महिला जिलाध्यक्ष मंजू जैन, संयोजक ललिता टोंग्या, सविता विजयवर्गीय, युवा जिलाध्यक्ष पीयूष गर्ग, कपिल पोरवाल ने भी भाग लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Vaishya society will not get married, Chhappan dishes will not work on envelope practice
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajasthan news, baran news, vaishya society will not get married, chhappan dishes will not work on envelope practice, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, baran news, baran news in hindi, real time baran city news, real time news, baran news khas khabar, baran news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved